ऊना में जिला परिषद चुनाव हेतु 14 नामांकन दाखिल

rakesh nandan

08/05/2026

पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिले में नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन विभिन्न जिला परिषद वार्डों से कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए विभिन्न उपमंडलों से प्रत्याशियों ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र जमा करवाए।

उपमंडल हरोली के अंतर्गत जिला परिषद वार्डों से कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर-14 पंजावर से अनु वाला पत्नी सुरेश कुमार और इंदु वाला पत्नी लेखराज शामिल हैं। वहीं वार्ड नंबर-13 हरोली से नरेंद्र सिंह पुत्र धनी राम तथा जसपाल पुत्र सुख दयाल ने नामांकन दाखिल किया।

उपमंडल ऊना के तहत 3 प्रत्याशियों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। इनमें वार्ड नंबर-8 चताड़ा से अनु ठाकुर पत्नी मनोज कुमार, वार्ड नंबर-10 रायपुर सहोड़ा से बिंदु शर्मा पत्नी राजन कुमार तथा वार्ड नंबर-7 टक्का से सुमित कुमार शर्मा पुत्र हरीश कुमार शर्मा शामिल हैं।

इसी प्रकार उपमंडल अंब में 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर-1 मुबारिकपुर से पवनजीत सिंह पुत्र वलवंत सिंह तथा वार्ड नंबर-2 कुठेड़ा खैरला से अरुण लता पत्नी संजीव कुमार शामिल हैं।

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत कुल 4 प्रत्याशियों ने जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करवाए। इनमें वार्ड नंबर-5 लठियाणी से सीमा कुमारी पत्नी राजेंद्र कुमार, वार्ड नंबर-4 सोहारी से योगराज पुत्र धर्मचंद तथा वार्ड नंबर-6 धनेत से वीना देवी पत्नी रोशन लाल और चंचल वाला पत्नी सुभाष चंद शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त उपमंडल गगरेट के वार्ड नंबर-16 चलेट से रजनी देवी ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 11 मई को भी जारी रहेगी। उम्मीदवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 12 मई को प्रातः 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और अंतिम उम्मीदवार सूची प्रकाशित की जाएगी।