भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

rakesh nandan

08/05/2026

नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड नंबर-12 त्रिलोकपुर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रोमिला शर्मा ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय नाहन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसी प्रकार श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर-13 ददाहू से शिवानी ने भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र जमा करवाया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार क्षेत्र की जनता के समर्थन से चुनाव में जीत दर्ज करेंगे और स्थानीय मुद्दों को जिला परिषद में प्रभावी तरीके से उठाएंगे।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम कार्यालय परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज रहीं और विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों की आवाजाही भी देखने को मिली।