रोहड़ू के करालश वार्ड में बदला मतदान केंद्र

rakesh nandan

20/05/2026

Anupam Kashyap द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिला शिमला के विकास खंड रोहड़ू की ग्राम सभा करालश के वार्ड नंबर-2 (करालश-2) के मतदान केंद्र में आंशिक संशोधन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि पूर्व में अधिसूचित मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला जूनीधार निर्धारित किया गया था। अब इसमें बदलाव करते हुए नया मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला बलसा (इन्दकली) तय किया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। निर्वाचन विभाग ने संबंधित क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे संशोधित मतदान केंद्र की जानकारी को ध्यान में रखते हुए निर्धारित तिथि पर मतदान प्रक्रिया में भाग लें।

जिला प्रशासन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से यह संशोधन किया गया है। अधिकारियों ने मतदाताओं से मतदान केंद्र को लेकर किसी भी भ्रम की स्थिति से बचने और समय रहते सही जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान से संबंधित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। संबंधित अधिकारियों को संशोधित मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।