विश्व मेट्रोलॉजी दिवस के अवसर पर मंगलवार को Jawahar Navodaya Vidyalaya Kothipura में विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता Rahul Kumar ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को माप विज्ञान (मेट्रोलॉजी) के महत्व, उसकी वैज्ञानिक उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस वर्ष विश्व मेट्रोलॉजी दिवस की थीम “मापन: नीति निर्माण में विश्वास का निर्माण” रखी गई है। उन्होंने कहा कि माप-तौल प्रणाली दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी एकरूपता व्यापार, विज्ञान, उद्योग और तकनीक को मजबूती प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि सटीक मापन नीति निर्माण, उपभोक्ता संरक्षण और वैज्ञानिक प्रगति की आधारशिला है। जिला प्रशासन बिलासपुर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से विधिक माप विज्ञान से जुड़े नियमों का पालन करने तथा किसी भी अनियमितता की सूचना विभाग को देने की अपील की।
सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान विभाग Praveen Siuta ने बताया कि विश्व मेट्रोलॉजी दिवस प्रतिवर्ष 20 मई को वर्ष 1875 में पेरिस में हुए मीटर कन्वेंशन की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि माप विज्ञान का महत्व डिब्बाबंद वस्तुओं की मात्रा, पेट्रोल-डीजल, दूध, आभूषणों की शुद्धता, स्वास्थ्य जांच, पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 55,381 इकाइयों का सत्यापन कर 1 करोड़ 62 लाख 54 हजार 210 रुपये शुल्क संग्रहित किया गया। वहीं 3,841 निरीक्षणों के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 172 मामलों में 10 लाख 78 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। क्विज प्रतियोगिता में टीम-1 और टीम-4 संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 10-ए की रिधि प्रथम, कक्षा 9-बी की सृष्टि नड्डा द्वितीय और कक्षा 10-बी की रक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य Rakesh Katoch, अध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।