23 मई को हीरानगर चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान

rakesh nandan

20/05/2026

District Red Cross Society Hamirpur द्वारा 23 मई को हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सुबह 7 बजे शुरू होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक श्रमदान करेंगे।

Gandharva Rathore एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष ने हमीरपुरवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने नागरिकों से सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।