हमीरपुर के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण जागरुकता अभियान

rakesh nandan

20/05/2026

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जिला हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों में जागरुकता अभियान शुरू किया है।

इसी क्रम में बुधवार को Him Academy Public School विकासनगर, New Gurukul School गोपालनगर तथा Government Senior Secondary School Matahni में विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल Dr. Supriya, स्वास्थ्य कर्मी सुशीला कुमारी और निशा राणा ने 14-15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, सर्विकल कैंसर के खतरे तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्विकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है और उचित आयु में टीकाकरण करवाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षकों की विभिन्न शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील की, ताकि भविष्य में सर्विकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।