सीएम सुक्खू ने श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात

rakesh nandan

20/05/2026

Sukhvinder Singh Sukhu ने बुधवार को Bengaluru में आध्यात्मिक गुरु एवं Art of Living Foundation के संस्थापक Sri Sri Ravi Shankar से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा आश्रम में गौसेवा भी की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और श्री श्री रविशंकर के बीच हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है तथा प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को रसायनमुक्त उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं और किसानों को उनके उत्पादों के बेहतर दाम मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने ‘गोपाल योजना’ के तहत निजी गौ-सदनों में आश्रित गौवंश के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रतिमाह कर दी है। बजट 2026-27 में बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए कई नए प्रावधान भी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में राज्य सरकार ने कई गौ-अभ्यारण्य और बड़े गौ-सदनों की स्थापना की है। साथ ही प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों और इच्छुक उद्योग समूहों को सरकारी गौ-सदनों और गौ-अभ्यारण्यों को गोद लेने की अनुमति भी दी जाएगी।

Sri Sri Ravi Shankar ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।