मंडी में पंचायत चुनावों के लिए 14648 नामांकन दाखिल

rakesh nandan

12/05/2026

मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए तीन दिनों में कुल 14,648 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अपूर्व देवगन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम दिन 11 मई को सबसे अधिक 6606 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले 7 मई को 3820 तथा 8 मई को 4222 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के 36 वार्डों के लिए अंतिम दिन 114 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जबकि तीन दिनों में कुल 210 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। पहले दिन 54 तथा दूसरे दिन 42 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे।

जिला की 14 पंचायत समितियों के 267 सदस्य पदों के लिए अंतिम दिन 574 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इस श्रेणी में कुल 1174 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। पहले दिन 235 तथा दूसरे दिन 365 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे।

अपूर्व देवगन ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रधान पद के 577 पदों के लिए अंतिम दिन 1319 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। पहले दिन 891 तथा दूसरे दिन 834 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे।

उपप्रधान पदों के लिए अंतिम दिन 1496 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जबकि पहले दिन 706 और दूसरे दिन 767 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा करवाए।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के 3311 वार्ड सदस्य पदों के लिए कुल 7251 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें पहले दिन 1934, दूसरे दिन 2214 तथा अंतिम दिन 3103 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। 15 मई को दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान 26, 28 और 30 मई को आयोजित होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों में मतगणना की जाएगी। वहीं