अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 100 दिन मुफ्त योग सत्र

rakesh nandan

12/05/2026

आयुष मंत्रालय द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में स्वास्थ्य और योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 100 दिन के निःशुल्क लाइव ऑनलाइन योग सत्र शुरू किए गए हैं।

सचिव, आयुष विभाग ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि 27 मई 2026 को बड़े स्तर पर ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने हैबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया है। इसके तहत 100 दिनों तक निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

प्रतिभागी 14 दिवसीय संरचित योग कार्यक्रमों के विभिन्न सत्रों में नामांकन कर सकते हैं। इन योग सत्रों का प्रसारण आयुष मंत्रालय के यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।

आयुष विभाग ने प्रदेश के लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से स्वस्थ और निरोग जीवनशैली अपनाई जा सकती है।

योग सत्रों में भाग लेने और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक लोग टोल फ्री नंबर 18003157008 पर संपर्क कर सकते हैं।