जिला हमीरपुर में वन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर रखी गई लकड़ी की नीलामी आयोजित की जाएगी। वन उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नादौन और बड़सर वन रेंज कार्यालयों में मई माह के दौरान अलग-अलग तिथियों पर नीलामी प्रक्रिया संपन्न होगी।
वन रेंज कार्यालय नादौन, निरीक्षण हट अमलैहड़, वन रक्षक हट जसाई, कांगू तथा धनपुर में रखी गई लकड़ी की नीलामी 21 मई को सुबह 11:30 बजे वन रेंज कार्यालय नादौन में आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार वन रेंज कार्यालय बड़सर, वन रक्षक हट घुनानी, पनयाली, बीओ आवास परिसर बुंबलू तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिप्पर परिसर में रखी गई लकड़ी की नीलामी 22 मई को सुबह 11:30 बजे वन रेंज कार्यालय बड़सर में की जाएगी।
वन विभाग की ओर से बताया गया है कि नीलामी प्रक्रिया से संबंधित नियमों और शर्तों की विस्तृत जानकारी संबंधित वन रेंज कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।
नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस के दौरान विभिन्न स्थानों पर रखी गई लकड़ी का अवलोकन भी कर सकते हैं। वन विभाग ने पात्र इच्छुक लोगों से निर्धारित तिथि और समय पर नीलामी में भाग लेने की अपील की है।