नादौन में 13 मई का ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

rakesh nandan

12/05/2026

एसडीएम कार्यालय नादौन के अंतर्गत 13 मई को आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

निशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि इन प्रक्रियाओं के लिए नई तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी और इसकी सूचना संबंधित आवेदकों को समय रहते उपलब्ध करवा दी जाएगी।

प्रशासन की ओर से लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही आवेदकों को अगली तिथि की जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क में रहने को कहा गया