हमीरपुर की 83 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान घोषित

rakesh nandan

27/05/2026

जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनावों के बाद नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधानों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। विभिन्न विकास खंडों में कई नए चेहरों को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है, जबकि कई पुराने प्रतिनिधियों ने भी जीत दर्ज की है।

विकास खंड भोरंज, बिझड़ी, हमीरपुर, बमसन, नादौन और सुजानपुर की पंचायतों में मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए।

भोरंज विकास खंड में धमरोल पंचायत से विजय कुमार प्रधान और नरेश कुमार उपप्रधान चुने गए। कक्कड़ पंचायत से जुलमी देवी प्रधान और जगत राम उपप्रधान बने। वहीं टिक्करी मिन्हासा पंचायत से मान चंद प्रधान और पवन कुमार उपप्रधान निर्वाचित हुए।

बिझड़ी विकास खंड में बिझड़ी पंचायत से निशा कुमारी प्रधान और संजय कुमार उपप्रधान चुने गए। जजरी पंचायत से अमित ढटवालिया ने प्रधान पद जीता, जबकि विशाल उपप्रधान बने। महारल पंचायत से कर्म सिंह प्रधान और सुनील दत्त उपप्रधान चुने गए।

हमीरपुर विकास खंड में जंगलरोपा पंचायत से करतार चंद प्रधान और विकास सिंह उपप्रधान बने। टिक्कर डिडवीं पंचायत से मुकेश कुमार प्रधान चुने गए। देई का नौण पंचायत से विक्की वनीता ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की।

बमसन विकास खंड में खनौली पंचायत से शक्ति चौहान प्रधान और रणजीत सिंह उपप्रधान बने। जंदड़ू पंचायत से वंदना देवी प्रधान और सचिन राणा उपप्रधान चुने गए। करियाली पंचायत से शुभम राणा ने प्रधान पद हासिल किया।

नादौन विकास खंड में मनसाई पंचायत से अशोक कुमार प्रधान और राकेश कुमार उपप्रधान बने। गलोड़ खास पंचायत से धर्मचंद प्रधान चुने गए। चौड़ू पंचायत से विनोद कुमार प्रधान और पवन कुमार उपप्रधान निर्वाचित हुए।

सुजानपुर विकास खंड में खैरी पंचायत से राधा प्रधान और राजेश कुमार उपप्रधान चुने गए। रंगड़ पंचायत से बिंता देवी प्रधान बनीं, जबकि विजय कुमार उपप्रधान बने। पनोह पंचायत से लवली कुमारी प्रधान और रमेश चंद उपप्रधान निर्वाचित हुए।

जिले में पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई पंचायतों में समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया।