बडैहर स्कूल के विद्यार्थियों का 10वीं में शानदार प्रदर्शन

rakesh nandan

12/05/2026

ऊना उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र जसप्रीत सिंह ने 97.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह रायजादा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा जसप्रीत कौर ने 96.57 प्रतिशत तथा छात्रा सिमरन ने 91.71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि कुल 700 अंकों में से जसप्रीत सिंह ने 683 अंक, जसप्रीत कौर ने 676 अंक तथा सिमरन ने 642 अंक अर्जित किए हैं।

ज्ञान सिंह रायजादा ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षित करने का आह्वान किया, ताकि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें।