उपमंडल बालीचौकी के अंतर्गत जिला परिषद चुनाव-2026 के लिए वार्ड 6-नगवाईं और वार्ड 9-थाची में दाखिल सभी नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं।
यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विचित्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि वार्ड 6-नगवाईं से रामदेई, तमन्ना, विद्या देवी, कमला देवी, नर्वदा देवी और पार्वती देवी द्वारा दाखिल नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
इसी प्रकार वार्ड 9-थाची से वोदी देवी, हिमानी चौहान, ओमी देवी, शांता कुमारी और आशा देवी के नामांकन पत्र भी जांच प्रक्रिया में सही पाए गए हैं।
विचित्र सिंह ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की गई।