गोहर में जिला परिषद उम्मीदवारों के सभी नामांकन वैध

rakesh nandan

12/05/2026

उपमंडल गोहर के अंतर्गत जिला परिषद चुनाव-2026 के लिए वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण में दाखिल सभी नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं।

यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम देवी राम ने दी।

उन्होंने बताया कि वार्ड 10-बासा से बिमला देवी और पदमा देवी के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

इसी प्रकार वार्ड 11-मझोठी से तारा चंद, महेन्द्र कुमार, इन्द्र देव, लीला देवी, तेज सिंह और महेन्द्र कुमार द्वारा दाखिल नामांकन पत्र भी जांच में सही पाए गए हैं।

वहीं वार्ड 14-नौण से टिकम सिंह, नरोत्तम सिंह, चिंत राम, सत्य प्रकाश, शशी कांत, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह और शिव लाल के नामांकन पत्र भी वैध घोषित किए गए हैं।

देवी राम ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की गई।