मंडी जिला के विभिन्न उपमंडलों में जिला परिषद चुनाव-2026 के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जांच के दौरान सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने बताया कि जिला परिषद वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए दाखिल 20 नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेन्द्र, गिरीश ठाकुर, रूपेन्द्र, धर्मपाल, श्यामलाल, वीरेन्द्र कुमार और हेम सिंह के नामांकन सही पाए गए हैं। वहीं वार्ड 8-कटौला से शेर सिंह, शुभम शर्मा, मुनीश कुमार, दीपक कुमार, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
इसी प्रकार वार्ड 30-सरयाणा से लाभ सिंह, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से हेम लता और चम्पा ठाकुर के नामांकन पत्र भी सही पाए गए हैं।
रूपिन्द्र कौर ने बताया कि उम्मीदवार 14 और 15 मई को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।
उपमंडल गोहर के अंतर्गत वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण में दाखिल सभी नामांकन पत्र भी जांच में सही पाए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम देवी राम ने बताया कि वार्ड 10-बासा से बिमला देवी और पदमा देवी, वार्ड 11-मझोठी से तारा चंद, महेन्द्र कुमार, इन्द्र देव, लीला देवी, तेज सिंह और महेन्द्र कुमार तथा वार्ड 14-नौण से टिकम सिंह, नरोत्तम सिंह, चिंत राम, सत्य प्रकाश, शशी कांत, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह और शिव लाल के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
करसोग में जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए दाखिल सभी 21 नामांकन पत्र भी सही पाए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन और 18-सांविधार से दाखिल सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं।
उपमंडल सरकाघाट के जिला परिषद वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भांबला, 29-थौना और 33-नवाही में दाखिल सभी 20 नामांकन पत्र भी सही पाए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेन्द्र गौतम ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं।
इसी प्रकार उपमंडल धर्मपुर के जिला परिषद वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा और 35-सोहर के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्र भी जांच प्रक्रिया में सही पाए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्द्र पटयाल ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वैध पाए गए हैं।