उपमंडल थुनाग और पधर के अंतर्गत जिला परिषद चुनाव-2026 के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संजीत शर्मा ने बताया कि उपमंडल थुनाग के जिला परिषद वार्ड 12-रोड़ और 13-ब्रयोगी के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि वार्ड 12-रोड़ से धनेश्वर, चन्द्रमणी, संतोष कुमार, गोपाल सिंह, डैल राम, शिव चंद, कमल देव और लीला राम के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
इसी प्रकार वार्ड 13-ब्रयोगी से नरेन्द्र कुमार, धनदेव, डिम्पल शर्मा, पपलेश सिंह, परस राम, तरूण और रोहित द्वारा दाखिल नामांकन पत्र भी जांच में सही पाए गए हैं।
वहीं उपमंडल पधर के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह और 5-कुफरी के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्र भी वैध पाए गए हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड 2-बथेरी से शारदा देवी, सुभाष चंद, भाग चंद और रोशनल लाल के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
इसी प्रकार वार्ड 4-डलाह से सपना देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, वंदना कुमार, जया स्वरूप और चम्पा देवी के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
वहीं वार्ड 5-कुफरी से संतोष ठाकुर, चिंता देवी, शिवानी ठाकुर, सीमा देवी, निशा चौहान और अनीता देवी द्वारा दाखिल नामांकन पत्र भी जांच के दौरान सही पाए गए हैं।