ऊना में दो जिला परिषद उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

rakesh nandan

12/05/2026

जिला परिषद चुनाव-2026 के तहत ऊना जिले के 17 वार्डों में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जांच के दौरान दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए, जबकि 53 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद चुनाव के लिए जिले में कुल 55 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

जांच प्रक्रिया के दौरान उपमंडल हरोली के अंतर्गत वार्ड नंबर 11-बाथू से प्रत्याशी रोज़ी तथा वार्ड नंबर 13-हरोली से प्रत्याशी निर्मल कौर के नामांकन पत्र निर्धारित पात्रता संबंधी दस्तावेजों में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण रद्द कर दिए गए।

जतिन लाल ने बताया कि अब 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।