JBT भर्ती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित

rakesh nandan

12/05/2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित जेबीटी भर्ती परीक्षा (पोस्ट कोड-25004) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 मई 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे फिलहाल स्थगित किया गया है।

उन्होंने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का नया शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।