हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सहायक स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड-26004) की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल अभ्यर्थियों से विभाग आवंटन के विकल्प मांगे हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी 15 मई तक निर्धारित प्रपत्र पर अपना विकल्प जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने विकल्प स्वयं आयोग कार्यालय में जमा कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।
ईमेल भेजने के लिए अभ्यर्थी का उपयोग कर सकते हैं।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यदि निर्धारित अवधि के दौरान कोई अभ्यर्थी अपना विकल्प जमा नहीं करवाता है तो उपलब्ध पदों के आधार पर उसे स्वास्थ्य विभाग अथवा स्वास्थ्य शिक्षा विभाग आवंटित कर दिया जाएगा।