विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत 14 मई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की काट-छांट का कार्य किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र की कई पंचायतों और गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत पनसाई, मंझेली, मालग, बढेड़ा, सनाही, बूणी और बलेटा के सभी गांवों तथा संबंधित पेयजल योजनाओं की बिजली आपूर्ति 14 मई को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि यह कार्य विद्युत लाइनों के रखरखाव और पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई के लिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सके।
किशोरी लाल ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि 14 मई को मौसम खराब रहता है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।