उपमंडल बल्ह के अंतर्गत जिला परिषद चुनाव-2026 के लिए दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम स्मृतिका नेगी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड 22-महादेव, 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल तथा 26-लोअर रिवालसर के लिए प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई और सभी वैध पाए गए।
वार्ड 22-महादेव से किरना कुमारी, यशोदा देवी, मुस्कान और रमा चौहान द्वारा दाखिल नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
वार्ड 23-कोट (बल्ह) से रविन्द्र कुमार, राकेश ठाकुर, प्रेम सिंह जंग बहादुर, मुमताज अहमद मांडा, मनोज कुमार, पिंकु और रमेश के नामांकन पत्र भी वैध घोषित किए गए हैं।
इसी प्रकार वार्ड 24-गोड़ागागल से अनिल कुमार, पंकज शर्मा, नितिन ठाकुर, वीरेन्द्र सिंह, जीवन राम, कुलदीप नेगी, जितेन्द्र सिंह और शंकुतला देवी के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए।
वार्ड 25-बेहल से संजय कुमार, दिलीप सिंह, कुलदीप गुलेरिया, सीता राम, वीरेन्द्र कुमार, नानक चंद, सुरेन्द्र कुमार, विनय गुलेरिया, नरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार सुरेहली, गोपाल सिंह, जय सुख लाल, देवेन्द्र सिंह, विश्व वंधु, दिव्यांशु कश्यप, नरेन्द्र कुमार और दिनेश कुमार के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त वार्ड 26-लोअर रिवालसर से रोशन लाल, दुष्यंत कुमार, पवन कुमार, टेक सिंह और राकेश कुमार द्वारा दाखिल नामांकन पत्र भी जांच प्रक्रिया में सही पाए गए।
स्मृतिका नेगी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की गई।