हमीरपुर में टैक्सी वाहन की खुली नीलामी 15 जून को

rakesh nandan

12/05/2026

उपमंडल बड़सर से संबंधित एक टैक्सी वाहन मामले में सिविल जज न्यायालय बड़सर द्वारा वारंट ऑफ सेल जारी किया गया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि डिक्रिटल राशि की रिकवरी के लिए संबंधित वाहन की बिक्री खुली नीलामी के माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वाहन की नीलामी प्रक्रिया 15 जून को सुबह 11 बजे पुलिस थाना हमीरपुर परिसर में आयोजित की जाएगी।

राजीव ठाकुर ने इच्छुक लोगों से निर्धारित तिथि और समय पर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।