एचपीआरसीए ने सांख्यिकीय सहायक पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

rakesh nandan

12/05/2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सांख्यिकीय सहायक (ट्रेनी) पदों के लिए पोस्ट कोड-25013 के तहत आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 626 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 320 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद 13 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था। 24 अप्रैल को आयोजित दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के बाद तीन उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है।

चयनित उम्मीदवारों में किंजल कौंडल, अमित कुमार और अक्षित कुमार शामिल हैं।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एचपीआरसीए वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित विस्तृत परिणाम देख सकते हैं।