तल्याहड़ स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम 85.71 प्रतिशत

rakesh nandan

11/05/2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 85.71 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि छात्रा हर्षिता ने 631 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। हर्षिता ने कुल 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

वहीं सूर्यांश कटोच ने 605 अंक यानी 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा पूर्वा सूद ने 569 अंक प्राप्त करते हुए 81.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी जोशी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने यह सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का प्रयास करेगा।