डीपीआरओ कार्यालय बिलासपुर में कश्मीरी देवी को विदाई

rakesh nandan

11/05/2026

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत कश्मीरी देवी के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को कार्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावुक मन से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

राजीव कुमार ने कश्मीरी देवी की सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राजेश जसवाल ने कहा कि कश्मीरी देवी ने अपने सेवाकाल के दौरान सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए सभी सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखा।

उन्होंने बताया कि कश्मीरी देवी ने लगभग 26 वर्षों तक विभाग में समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने दिसंबर 2001 में अंशकालिक कर्मी के रूप में कार्य शुरू किया था। इसके बाद जून 2012 में वह दैनिक वेतनभोगी कर्मी बनीं तथा मई 2017 से नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में सेवाएं देती रहीं।

समारोह के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्य व्यवहार और विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना की। विभाग की ओर से उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर कश्मीरी देवी के पति गोपाल दत्त, अन्य परिजन तथा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।