सभी विभाग 7 अप्रैल से पूर्व कर्मचारियों की डाटा एन्ट्री सुनिश्चित करें:उपायुक्त
शिमला || 21 मार्च || उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में आज डाईस (डिस्ट्रिक इन्फोरमेशन सिस्टम फाॅर इलैक्शन) वेब सॉफ्टवेयर के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग एवं डीडीओ (आहरण एवं संवितरण अधिकारी) 7 अप्रैल, 2024 से पूर्व सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा डाईस वेब सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग को इस संबंध में कठिनाई हो तो इस परिस्थिति में वह विभाग अपने संबंधित उपमण्डलाधिकारी
Read more