राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

ऊना, 23 मार्च – राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को काॅलेज परांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार शर्मा ने की। डाॅ अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच मिलता है और खेलकूद, शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें समान्नित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऊना महाविद्यालय का एक इतिहास है। राजकीय डिग्री काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा

Read more

जिला में 110 खुदरा शराब की दुकानों की बोली 27 मार्च को – विनोद सिंह डोगरा

ऊना, 23 मार्च – जिला में शेष बची 110 खुदरा शराब की दुकानों की बोली 27 मार्च को दोपहर 2 बजे डीआरडीए हाॅल ऊना में होगी। यह जानकारी उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि दुकानों/यूनिट का विवरण, निविदा फाॅर्म व अन्य जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 की आबकारी नीति के अनुसार अंग्रेजी शराब का कोटा खपत के अनुसार ही उठा सकते हैं। एमआरपी समाप्त कर दिया गया है। दुकान के कोटे की बजाये यूनिट का कोटा होगा। बोली तथा निविदा पर

Read more

राज्यपाल ने सुजानपुर में किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ

सुजानपुर 23 मार्च। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव शनिवार को पारंपरिक भव्य शोभायात्रा एवं पूजा अर्चना के साथ आरंभ हो गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दोपहर बाद 3 बजे इस भव्य शोभायात्रा में भाग लिया और उसके बाद ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने सुजानपुर के चौगान में विभिन्न विभागों,  संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उदघाटन भी किया। इस अवसर पर लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। इससे पहले, सुजानपुर

Read more

स्वीप कार्यक्रम के तहत पूबोवाल आईटीआई में दिया मतदाता जागरूकता संदेश

ऊना, 23 मार्च। जिला में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मतदाताओं को प्रेरित कर मतदाताओं को जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आईटीआई पूबोवाल में स्वीप कार्यक्रम आयोजित करके वोट के महत्व बारे जागरूक किया गया। इस दौरान बताया कि 1 अप्रैल 2024 को 18 साल की आयु या उससे अधिक का हो रहे किसी युवा ने यदि अभी अपना वोट नहीं बनवाया है तो वह वोट जरूर बनवा ले। 4 मई तक मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया

Read more

रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन

शिमला 23 मार्च || जिला एवं राज्य रेडक्राॅस सोसायटी, लाइंस क्लब शिमला तथा सदैव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान् में आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सीजीएम रोपवे एंड रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डव्लपमेंट काॅरपोरेशन हिमाचल प्रदेश रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एक दिवसीय रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा इस दौरान शिविर में 39 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा आयोजित यह एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है। संस्था द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन जरूरतमंदों के लिए

Read more

होली उत्सव सुजानपुर की आयोजन समिति द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता की गयी आयोजित

होली उत्सव सुजानपुर की आयोजन समिति द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर में किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों में परिणाम इस प्रकार से रहे लड़कों के अंडर 17 मुकाबले आयोजित किए गए जिसमें प्रथम स्थान शिवांश राणा द्वितीय स्थान अकशोब तृतीय स्थान देवांशु जमवाल अंडर-19 बॉयज सिंगल प्रथम स्थान शिवांश द्वितीय स्थान शिवांश राणा तृतीय स्थान आर्यन डोगरा ने प्राप्त किया। अंडर 17 गर्ल्स सिंगल प्रज्ञा वर्मा प्रथम, सरगम ठाकुर द्वितीय, श्रेया राणा तृतीया। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल प्रज्ञा वर्मा प्रथम, सरगम द्वितीय ,श्रेया राणा तृतीया। पुरुष डबल्स 45 प्लस प्रथम गौतम और जसवीर द्वितीय, राजेंद्र शर्मा और प्रदीप, तृतीय माथुर

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिग्री कॉलेज में 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

नाहन 23 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने आज शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में  स्थापित स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती राजकीय महाविद्यालय नाहन में 04 जून 2024 को की जाएगी। उन्होंने कहा कि 01 जून 2024 को मतदान के उपरांत सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम और वीवीपेट मशीनों को मतगणना के लिए यहाँ पर  रखा जायेगा।

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ

शिमला || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुमप कश्यप ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागेदारी) के अंतर्गत सेल्फी प्वाईंट एवं हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। अनुपम कश्यप ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला भर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान एवं एक सेल्फी  प्वाइंट को शुरू किया गया है ताकि लोकसभा चुनाव 2024 में जिला के मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इस अवसर

Read more

लेडी गवर्नर ने विशेष योग्यता वाले बालकों संग मनाई होली

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा ढल्ली स्थित विशेष योग्यता वाले बच्चों के विद्यालय में होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। यह जानकारी अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्य श्रीमती डा ०  किमी सूद ने दी। इस कार्यक्रम में  अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा एवं लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।  इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री धर्मपाल व् विद्यालय स्टाफ ने लेडी गवर्नर का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा होली के गीत सुना कर शानदार प्रस्तुतियां दी गई।  लेडी गवर्नर ने सभी बच्चों के माथे पर होली का तिलक कर उन्हें

Read more

25 मार्च से 9 अप्रैल तक रोहडू में आयोजित होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

शिमला || जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग शिमला द्वारा एथेलैटिक्स, कबड्डी ,वॉलीबॉल व बॉक्सिंग का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर जिला शिमला के रोहहू स्थित इन्डोर व आउटडोर स्टेडियम में 25 मार्च, 2024 से 09 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिला शिमला के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के लगभग 95 खिलाड़ी भाग ले रहे है तथा यह प्रशिक्षण शिविर जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय शिमला मेें नियुक्त प्रशिक्षकांे द्वारा खिलाड़ियों को राज्य

Read more

स्वीप कार्यक्रमों के जरिए युवा मतदाताओं को किया प्रेरित

ऊना || ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ के संदेश के साथ ऊना जिले में स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मतदाताओं को चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल के निर्देशानुसार जिले के सभी उपमंडलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गगरेट में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय में अध्ययनरत युवाओं को मतदान के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने उन्हें मतदान को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने आग्रह किया 1 अप्रैल 2024 को 18

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब से सटे सीमांत क्षेत्रों का किया दौरा, चुनावों के नजरिये से जांची व्यवस्था

ऊना, 22 मार्च। चुनावों के दौरान जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को पंजाब से सटे जिले के सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह भी उनके साथ रहे। उन्होंने मैहतपुर, कलसेहड़ा, अजोली, बास, बभौर साहिब, बीनेवाल,  मलूकपुर , सनोली, सैजोवाल, संतोषगढ़ तथा बाथड़ी समेत जिले के अन्य सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर चुनावों के नजरिये से संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाड़ियों की आवाजाही की निगरानी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के

Read more

तीन जिला स्तरीय समितियों की बैठके डीसी की अध्यक्षता सम्पन्न

हमीरपुर || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित तीन अलग-अलग जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। टीबी मुक्त अभियान से संबंधित जिला टीबी फोरम और जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिला में टीबी रोगियों की ताजा स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता और टीबी उन्मूलन अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने टीबी मुक्त अभियान के संबंध में

Read more

होली उत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए होंगी कई प्रतियोगिताएं

सुजानपुर || राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं और खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा 24, 25 तथा 26 मार्च को महिलाओं और बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताओं की संयोजक एवं नादौन की एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि 24 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक महिलाओं की रस्साकशी, एक से 2 बजे तक मटका फोड़ प्रतियोगिता और 3 से साढे चार बजे तक लेमन रेस आयोजित की जाएगी। इसी दिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेबी शो भी करवाया जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी तंबोला आयोजित करेगी। 25 मार्च को

Read more

होली उत्सव की तैयारियां पूरीं, भव्य शोभायात्रा के साथ राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

हमीरपुर || सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त हमीरपुर एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शनिवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे भव्य शोभा यात्रा और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ करेंगे। उत्सव के शुभारंभ के बाद राज्यपाल शाम को बिलासपुर रवाना हो जाएंगे। उपायुक्त ने बताया

Read more

भाजपा विधायक दल की बैठक विधायक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न

शिमला, भाजपा विधायक दल की बैठक विधायक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, हंस राज, प्रकाश राणा, पवन काजल, सौरिंदर शौरी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, रणवीर निक्का, विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, इंदर सिंह गांधी, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, जनक राज, लोकिंद्र कुमार और भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तृत रूप में चर्चा की गई। पार्टी के धरातल पर विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं उनके सफल आयोजन के ऊपर भी एक सटीक रणनीति तय की गई।

Read more

“लोकतंत्र में मतदान की भुमिका” पर कार्यशाला का आयोजन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “लोकतंत्र में मतदान की भुमिका” पर कार्यशाला का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज चांडक ने बताया कि स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र हेतू निश्चित समयांतराल पर जितने आवश्यक चुनाव हैं उतना ही जरूरी मतदान प्रतिशतता हैं। इस हेतू पिछले विधानसभा चुनाव की भांति इस बार भी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों विभिन्न मतदान जागरूकता अभियान के साथ चुनाव के दिन जिला प्रशासन के आग्रह पर मतदान दिवस पर विभिन्न चुनावी बुथों पर वरिष्ठ व दिव्यांग जनों की सहायता हेतू स्वयंसेवियों की ड्यूटी लगेंगी। इस मौके पर प्रो. लक्षिता ने

Read more

केंद्र से हजारों करोड़ की सहायता के बाद झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री : महेंद्र धर्मानी

शिमला  : प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से हजारों करोड़ की राहत,जोकि आपदा के समय मिली को नकार कर, झूठबोल कर, हिमाचल की जनता को गुमराह कर रहे हैं जोकि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामयी पद को शोभा नहीं देता है।भाजपा प्रवक्ता महेंद्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 1782 करोड़ ₹ का आपदा में राहत तथा विभिन्न योजनाओं के लिए राहत प्रदान करके प्रदेश के विकास में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मची राजनितिक उथल पुथल से परेशान होकर मुख्यमंत्री दबाव में झूठी बयानबाजी कर रहें हैं। अंदरूनी लड़ाई के कारण प्रदेश में 

Read more

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

शिमला || 21 मार्च || आज दिनांक 21.03.2024 को प्रबोध सक्सेना, मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न हितधारक विभागों जैसे पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा व परिवहन विभाग के माध्यम से सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित किये जा रहे विभिन्न कार्य-कलापों एवं गतिविधियों पर व्यय की जा रही धन राशि की समीक्षा की गयी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में सड़क सुरक्षा के वर्तमान परिदृश्य पर भी विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2023 में सड़क सुरक्षा निधि के

Read more

रोहड़ू में स्वीप के तहत लोगो का किया अनावरण

शिमला 21 मार्च – उपमंडल दंडाधिकारी रोहड़ू विजय वर्धन ने आज स्वीप गतिविधि के तहत ‘वोट करेगा रोहड़ू’ लोगो का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली बार रोहड़ू में लोक सभा चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसे इस बार कम से कम 5 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 77 प्रतिशत तक बढ़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से 01 जून 2024 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने का आवाहन किया। थ्री टी एप्रोच के तहत कर रहे कार्य विजय वर्धन से बताया कि स्वीप के तहत थ्री टी एप्रोच टेक्नोलॉजी, ट्रेडिशन और

Read more