निर्वाचन आयोग के ऐप्स का हो व्यापक प्रचार-प्रसार: मनीष गर्ग

हमीरपुर 27 मार्च। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियों एवं प्रबंधों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न ऐप्स का भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। ये ऐप्स उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं के अलावा निर्वाचन डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भी काफी सुविधाजनक साबित हो सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता

Read more

एमसीएमसी की बैठक का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अध्यक्षता

शिमला 27 मार्च || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया। अनुपम कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति द्वारा सभी समाचारपत्रों, टीवी, रेडियो, ई-पेपर, सोशल मीडिया, बल्क संदेश आदि से प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले विज्ञापनों और पेड न्यूज़ पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। इसके लिए एमसीएमसी कंट्रोल रूम उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया गया है, जोकि 24ग7 कार्यरत है। उन्होंने राजनैतिक दलों से आए आईटी सेल के प्रतिनिधियों से आग्रह

Read more

लाखों के मोबाइल चोरी मामले में पुलिस को मिली सफलता, चंद घंटो में पकडे शातिर

राजगढ़ः जिला सिरमौर में लाखों के मोबाइल चोरी मामले को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर शातिरों को दबोच कर सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में नेपाली मूल के चार लोगों को नेपाल के बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। बता दें ये शातिर नेपाल भागने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने रूपेड़िया, बहराइच (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान जनक शाही पुत्र वीर बहादुर, नवीन खारका पुत्र चक्र बहादुर, लोकेंद्र शाही पुत्र अनुरुप शाही और जनक शाही पुत्र भीम बहादुर के तौर पर हुई है। ये सभी जाजर कोट, कोड़तांग (नेपाल) के

Read more

उपायुक्त ने जाना मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम, प्रशासन ने फौरी राहत की राशि की जारी

ऊना, 25 मार्च। उपायुक्त जतिन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए। बता दें, सोमवार सुबह (25 मार्च)  5.30 बजे मैड़ी मेले में चरण गंगा में पवित्र स्नान के समय पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हुए हादसे में 2 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों  को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना  रेफर कर दिया गया तथा अन्यों का ईलाज अम्ब

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक का आयोजन

शिमला 26 मार्च || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन, प्रतिषेध व उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशानुसार देश के सभी क्षेत्रों में हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान को जिला के सभी नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम शिमला तथा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय से इस संदर्भ में रिपोर्ट प्रदान करवाने के लिए कहा।

Read more

ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित

ऊना, 26 मार्च। आम चुनावों में सबकी सहभागिता से अधिकतम मतदान तय बनाने के मकसद से मंगलवार को ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस गतिविधि में राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदाता जागरूकता के संदेश वाली तख्तियों, बैनर्स और नारों के साथ लोगों को मतदान के महत्व तथा मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया। जागरूकता रैली के सम्पन्न होने पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल

Read more

बीटन कॉलेज में युवाओं को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ को लेकर किया जागरूक

ऊना, 26 मार्च। लोकसभा चुनाव को लेकर ऊना जिले में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजकीय डिग्री कॉलेज बीटन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ थीम के साथ वोट के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि जिले में युवा मतदाताओं विशेषकर नए मतदाताओं को मतदान के महत्व तथा मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए तमाम प्रयास

Read more

एडीएम ने किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

शिमला 26 मार्च || सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज उपमण्डलीय निर्वाचन कार्यालय शिमला ग्रामीण में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु आज यहां अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी शिमला ज्योति राणा द्वारा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी शिमला ज्योति राणा द्वारा समस्त मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए मतदाताओ से 1 जून, 2024 को मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं (उपमण्डलाधिकारी) शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) लोकेंदर

Read more

जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील : अतिरिक्त उपायुक्त

शिमला 26 मार्च || अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें अपने पहचान और पते का प्रमाण देकर अपना आधार अपडेट करवाना चाहिए ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। निवासी यह सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त कर सकते हैं या स्वयं ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ यूआईडीएआई की ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से भी उठाया जा सकता

Read more

उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह चड़तगढ़ का किया निरीक्षण

ऊना, 26 मार्च। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के चड़तगढ़ स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह (आश्रय परोधा) का निरीक्षण किया। मंगलवार को अपने दौरे में उन्होंने आश्रय परोधा में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर उनका हाल-चाल पूछा तथा वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने वहां वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल की समूची व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों तथा आश्रय परोधा प्रबंधन को वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां चल रहे अतिरिक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों

Read more

वॉलीबाल में टौणीदेवी और कबड्डी में नादौन विजेता

सुजानपुर 26 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2024 के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें टौणी देवी की टीम ने वॉलीबाल का खिताब जीता, जबकि नादौन की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में नादौन प्रथम और टौणी देवी की टीम द्वितीय रही। ड्रग्स फ्री रन के अंडर-16 वर्ग में इशांत प्रथम, प्राकुल द्वितीय और रमन तृतीय रहे। लड़कियों में शाइन, मन्नत और मनीता ने क्रमशः पहले तीन स्थान हासिल किए। अंडर-25 में रोहित प्रथम, राहुल द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे। जबकि, महिलाओं के वर्ग में शिवाली ने पहला, स्वाति ने दूसरा और राशि ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन

Read more

भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव

सुजानपुर 26 मार्च। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। उत्सव के समापन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में एडीसी मनेश यादव, एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा के बाद उन्होंने ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा मेला स्थल चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा लगाई गई मतदाता जागरुकता प्रदर्शनी का दौरा भी किया। उन्होंने उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न खेलकूद

Read more

हिमाचल की कांग्रेस सरकार बौखलाहट में अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है : बिंदल

शिमला, डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हिमाचल की कांग्रेस सरकार बौखलाहट में अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है और भरी दोपहरी में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल शिमला के रिज मैदान में अपनी खीज मिटाने के लिए गंुडागर्दी पर उतर आई है। जिस प्रकार आशियाना में दिन दिहाड़े कांग्रेस के लोगों ने घुसकर रवि ठाकुर के उपर हमला करने का प्रयास किया वो सरकार की सोची समझी चाल का परिणाम है। यदि रवि ठाकुर की सुरक्षा में सैन्ट्रल फोर्सिस न होती तो स्थितियां बहुत भयानक होती। भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा

Read more

गलत नीतियों से तंग हो कर पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए विधायक, bjp में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में मिलेगा पूरा सम्मान:

शिमला || 23 मार्च || नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हिमाचल प्रदेश के सभी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास करते हैं और उनके साथ काम करते हुए प्रदेश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार चल रही है जिसे आम जन-मानस से कोई सरोकार नहीं है। सरकार की नाकामियों से कुछ ऐसे हालात बने होंगे जिसके कारण कांग्रेस के नेताओं को इस तरह अपनी विधायकी को छोड़ने को विवश होना पड़ा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो

Read more

धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा किया : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

शिमला 23 मार्च || कांग्रेस के छह बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा करके आज अपना ठिकाना चुन लिया है। आज वे उनके साथ बैठे हैं जिन्होंने ओपीएस मांगने पर कर्मचारियों का मजाक उड़ाया। जिन्होंने पेपर लीक घोटाला किया और युवाओं के रिजल्ट लटकाए। जो अपने फायदे के लिए महिलाओं के विरोध में खड़े हो गए, जिन्होंने देवभूमि के आदर्श व मूल्यों को

Read more

शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 94वें बलिदान दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा सेमिनार का आयोजन

शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 94वें बलिदान दिवस पर सीटू, किसान सभा, महिला समिति, एसएफआई, डीवाईएफआई, एआईएलयू आदि संगठनों ने शिमला के कालीबाड़ी हॉल में एक सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार को डॉ ओंकार शाद, राकेश सिंघा व विजेंद्र मेहरा ने सम्बोधित किया। सेमिनार में डॉ ओंकार शाद, राकेश सिंघा, विजेंद्र महद, जगत राम, संजय चौहान, फालमा चौहान, सत्यवान पुंडीर, संजीव भूषण, निरंजन वर्मा, दलीप कायथ, सुरेंद्र वर्मा, सोनिया, दिनित देंटा, कमल, कपिल, अमित ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजुद रहे। सेमिनार के बाद कार्यकर्ताओं ने कालीबाड़ी से रिज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक एक मोमबती जुलूस का

Read more

एमसीएमसी विज्ञापन और पेड न्यूज पर रखी जायेगी कड़ी नजर, फेक न्यूज पर भी कमेटी करेगी कार्रवाई : सुमित खिमटा

नाहन 23 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गठित जिला मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिग कमेटी (एमसीएमसी) विज्ञापनों और पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक विज्ञापनों एवं पेड न्यूज का खर्चा एक्सपेंडिचर कमेटी के माध्यम से प्रत्याशियों के खातों में जोड़ा जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज शनिवार को नाहन में एमसीएमसी की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित

Read more

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शोघी में प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का लिया जायजा

शिमला 23 मार्च || मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मतगणना के लिए की जाने वाली तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्कूल में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित स्ट्राँग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को इस संबंध में की जाने वाली तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उम्मीदवार, राजनैतिक एजेंट, गणना कर्मी एवं लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा

Read more

15 मार्च से 14 अप्रैल तक हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का होगा सर्वेक्षण

शिमला 23 मार्च || जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज सूचना जारी करते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का व्यापक सर्वेक्षण 15 मार्च, 2024 से 14 अप्रैल, 2024 तक किया जा रहा है। उन्होंने जिला के आमजन से अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत अस्वच्छ व शुष्क शौचालय और हाथ से मैला उठाने, ढोने वाले व्यक्तियों के बारे में कोई भी प्रांसगिक जानकारी संबंधित पंचायत अधिकारियों, स्थानीय शहरी निकायों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध करने का आग्रह किया ताकि इस सर्वेक्षण को सफल बनाया जा सके।

Read more

त्रि दिवसीय बाल साहित्य उत्सव के दूसरे दिन छ : सत्र आयोजित

शिमला 23 मार्च || भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा किकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जा रहे त्रि दिवसीय बाल साहित्य उत्सव के दूसरे दिन कुल छ : सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में डॉक्टर जयवंती डिमरी द्वारा लिखित “मेमोरेबल मेमोरीज ऑफ़ भूटान ” पुस्तक पर रिदिमा, आर्यन शर्मा, आर्यन वर्मा तथा अंजली ठाकुर ने पुस्तक के महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार सांझा किए । इस सत्र में डॉक्टर अंशुल कौशल ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई ।  द्वितीय सत्र में प्रदेश के प्रसिद्ध लेखक श्रीनिवास जोशी की पुस्तक “बेगमू की सू ” पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तथा राजकीय कन्या

Read more