पांवटा साहिब में सड़क हादसा, दो लोग घायल

rakesh nandan

08/05/2026

पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। हादसे में स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर के कारण दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में देवास पुत्र दीपक वर्मा निवासी वार्ड नंबर-10 देवीनगर, पांवटा साहिब ने बताया कि वह अपनी स्कूटी नंबर HP17J-3349 एक्टिवा पर घूमने निकला था।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह बवेजा पेट्रोल पंप से टोल बैरियर के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा तो उसकी आंख में कुछ चला गया। इसके चलते उसने अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर आंख साफ करनी शुरू कर दी।

इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल नंबर HP17E-3990 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी चालक और मोटरसाइकिल चालक दोनों घायल हो गए।

पुलिस जांच में मोटरसाइकिल चालक अब्दुल सत्तार निवासी किरतपुर, पुरुवाला की तेज रफ्तारी और लापरवाही सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।