होली उत्सव बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 मार्च से अणु के इंडोर स्टेडियम में

हमीरपुर 19 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2024 की बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च तक अणु के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में महिलाओं और पुरुषों के अंडर-17, अंडर-19, सीनियर पुरुष तथा डबल्स वर्ग और वैटरन वर्ग की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 21 मार्च को प्रातः 10 बजे से पहले अणु के इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता के समन्वयक के पास आयु प्रमाण पत्र सहित पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सुजानपुर में होली उत्सव के दौरान

Read more

फिर मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधान सभा चुनाव की तरह इस बार भी मातृशक्ति को ठगने का प्रयास कर रही है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी सम्मान निधि के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। यह फॉर्म भी विधान सभा में भरवाए फ़ॉर्म की तरह ही है। सरकार को पहले विधान सभा चुनाव में भरवाए गए फॉर्म का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के समय इसी तरह कांग्रेस के नेताओं ने घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए और पहली कैबिनेट में प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को यह सम्मान निधि देने

Read more

जिला के सभी महाविद्यालय में नारा लेखन एवं वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

शिमला 19 मार्च || उप-निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहां बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र युवाओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के तहत जिला के सभी महाविद्यालयों में नारा लेखन प्रतियोगिता एवं वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा स्थानीय बोली एवं हिन्दी भाषा में आयोजित की जा रही है, जिसकी थीम ‘मतदान’ एवं ‘लोकतंत्र’ सुनिश्चित की गई है। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी महाविद्यालयों

Read more

एनएचआरसी के स्पेशल मॉनीटर बालकृष्ण गोयल ने किया बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण

हमीरपुर 19 मार्च। बाल अधिकारों और बुजुर्गों से संबंधित मामलों के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में स्पेशल मॉनीटर के रूप में नियुक्त बालकृष्ण गोयल ने हमीरपुर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाल आश्रम के रिकॉर्ड की जांच की तथा विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। बालकृष्ण गोयल ने बच्चों के कमरों, रसोई कक्ष, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, मनोरंजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा आश्रम के संचालकों, जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों

Read more

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करें राजनीतिक दल – जतिन लाल

ऊना, 19 मार्च।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा। उन्होंने संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही प्रतिनिधियों के प्रश्नों-शंकाओं का समाधान भी किया। सुविधा ऐप पर मिलेगी चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति उपायुक्त ने बताया कि चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने ‘सुविधा ऐप’ बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी

Read more

सरस्वती नगर महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

शिमला 19 मार्च|| लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरस्वती नगर सावड़ा में आज उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव संख्यान की अध्यक्षता में मतदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राजीव सांख्यान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और लोकतंत्र में चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में सभी नागरिकों का विशेषकर युवाओं का यह कर्तव्य है कि वह मतदान में हिस्सा लेकर देश की चुनाव प्रणाली में अपना योगदान अवश्य दें। उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव की तिथि निर्धारित हो चुकी है, जिसके तहत उन्होंने जुब्बल-नावर-कोटखाई की समस्त जनता से विधानसभा चुनाव की

Read more

लंबलू, गसोता, भीड़ा और अन्य गांवों में आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली

हमीरपुर 19 मार्च। विद्युत सब स्टेशन मट्टनसिद्ध में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के चलते 21, 22, 23 और 24 मार्च को गांव डुग्घा, दो सड़का, मोहीं, बल्ह ब्राह्मणी, कठल, जमली, तरोपका, बोहणी, लंबलू, बरोहा, भीड़ा, टिक्कर, गसोता, बल्यूट, दखयोड़ा, कोहली, धरोग, चमनेड, समराला और आस-पास के गांवों में बिजली की आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 10 से सायं 5 बजे तक कुछ समय के लिए बाधित रह सकती है। विद्युत सब स्टेशन के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

इंडी गठबंधन ने शक्ति के विनाश का ऐलान किया है तो भाजपा का एलान शक्ति की उपासना का है : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि रविवार मुंबई में इंडी अलायंस की तरफ से एलान किया गया कि हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना है। अगर उन्होंने शक्ति के विनाश का ऐलान किया है तो भाजपा का एलान शक्ति की उपासना का है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का कोई भी एजेंडा नहीं है, इसलिए उनके नेता बड़े बड़े झूठ बोलते हैं। उसके बाद झूठ को छुपाने के लिए भी नए झूठ बोलते हैं और जब पकड़े जाते हैं तो अपने झूठ का ठीकरा दूसरों

Read more

ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र कर सकते हैं डाउनलोड

हमीरपुर 19 मार्च। ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) के पदों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा 30 मार्च को आयोजित की जाने वाली सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ये एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा पैटर्न से परिचित करवाने के लिए वेबसाइट पर एक मॉक लिंक भी अपलोड किया गया है। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि

Read more

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हैं 14,15,724 पंजीकृत मतदाता

हमीरपुर 18 मार्च। उपायुक्त एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल 17 विधानसभा क्षेत्रों देहरा, जसवां-परागपुर, धर्मपुर, भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर, नादौन, चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना, कुटलैहड़, झंडूता, घुमारवीं, बिलासपुर और श्रीनैणा देवी जी में इस समय कुल 14,15,724 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 708153 पुरुष और 707556 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा सर्विस वोटर्स की संख्या 23,269 है, जिनमें 556 महिला सर्विस वोटर्स शामिल हैं। अमरजीत सिंह ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1784 है, जिनमें

Read more

उपायुक्त ने मैड़ी मेले में किए गए प्रबंधों व व्यवस्थााओं का लिया जायजा

ऊना, 18 मार्च – डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होली मेला में सोमवार को उपायुक्त जतिन लाल ने विभिन्न सैक्टरों का निरीक्षण किया तथा किए गए सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के लिए स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाए और मेला क्षेत्र में बनाई गई अस्थाई पार्किंग की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पड़ोसी राज्यों से मालवाहनों के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे टैम्पों, ट्रालो, ट्रक्टरों व ट्रकों

Read more

एक दिवसीय आपदा प्रबंधन संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने आज यहां कल्पा खण्ड में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान किन्नौर में स्कूल सुरक्षा ऐप संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञों ने बताया कि स्कूल के बालक -बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग आपातकालीन स्थिति के लिए किया जा रहा है ताकि बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके और स्थानीय लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा सके व सजगता के माध्यम से नुकसान से बचा जा सके। आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञों नरेंद्र कायथ, कुलदीप सिंह, शबनम मेहता व अनुरक्षा ने प्रशिक्षण कार्यशाला में अपने

Read more

रिश्वत लेने और देने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतू उड़न दस्ते गठित

ऊना, 18 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचकों को डराने और धमकाने में लिप्त, रिश्वत देने और लेने वालों दोनों के विरूद्ध मामले दर्ज करने और ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतू उड़न दस्ते गठित कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी प्रकार की रिश्वत लेने से परहेज करे और यदि किसी व्यक्ति को रिश्वत की पेशकश की जाती है या

Read more

बिना परमिट प्राप्त किए वाहन मालिक उम्मीदवार के पक्ष में नहीं कर सकेंगे प्रचार-प्रसार

ऊना, 18 मार्च – लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला में चुनावों की प्रक्रिया सम्पूर्ण होने तक आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता की अनुपालन सुनिश्चित बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लतिन लाल ने कहा कि जिला के समस्त टैक्सी/ट्रक/टैम्पो/ थ्री व्हीलर आप्रेटर्स आदर्श आचार संहिता के दौरान सक्षम अधिकारी से प्राप्त परमिट के बिना किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के लिए वाहनों पर पोस्टर, लाउड स्पीकर तथा अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से प्रचार-प्रसार नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि ऐसा करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951

Read more

सीएमओ भी बनें रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक, डीसी को सौंपा चैक

हमीरपुर 18 मार्च। उपायुक्त अमरजीत सिंह की विशेष पहल के बाद अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री भी जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक बन गए हैं। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सोसाइटी द्वारा की जा रही विशेष पहल के तहत सोमवार को वह यहां हमीर भवन में सोसाइटी के लिए 25 हजार रुपये का अंशदान देकर इसके संरक्षक बनें। उन्होंने उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह को 25 हजार रुपये का चैक सौंपा। इस अवसर पर एडीसी मनेश यादव ने भी पांच हजार रुपये का अंशदान करके जिला रैडक्रॉस

Read more

आधार कार्ड अवश्य अपडेट करवायें -एल.आर. वर्मा

नाहन, 18 मार्च। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने जिला के शिक्षा, चिकित्सा तथा बैंकों को निर्देश दिए हैं कि यह सभी संस्थान अपने विभागों द्वारा चलायी जा रही आधार मशीनों का शत प्रतिशत कार्य करना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने अन्य विभागों को भी आधार सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा आज शनिवार को नाहन में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की पांचवी तिमाही बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एल.आर. वर्मा ने जिला के निवासियों से अपने-अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा

Read more

कंजयाण कालेज के विद्यार्थियों से की मतदान की अपील

भोरंज 18 मार्च। राजकीय महाविद्यालय भोरंज (कंजयाण) में सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को चुनावी प्रक्रिया के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही समस्त छात्र व छात्राओं से लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया, ताकि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत

Read more

सुजानपुर के होली उत्सव के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन 19-20 को

हमीरपुर 18 मार्च। सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2024 की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों के चयन के लिए 19 और 20 मार्च को हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन लिए जाएंगे। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2024 की सांस्कृतिक उपसमिति के संयोजक एवं एडीसी मनेश यादव ने बताया कि 19 मार्च को जिला हमीरपुर और 20 मार्च को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

Read more

सभी नोडल अधिकारी अपना कार्य जिम्मेवारीपूर्ण करें -सुमित खिमटा

नाहन, 18 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 हेतु नियुक्त जिला के सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेवारीपूर्ण करना सुनिश्चित बनायें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्रत एवं पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत नियुक्त 19 नोडल अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने

Read more

लोकसभा चुनाव के संबंध में एमसीएमसी से राजनीतिक विज्ञापनों की प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य – अनुपम कश्यप

शिमला 18 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सदस्य अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, निदेशक पीआईबी शिमला प्रीतम सिंह, विशेष संवाददाता पीटीआई शिमला भानू पी. लोहमी व उप-निदेशक आईटी दीपक उपस्थित रहे। अनुपम कश्यप ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में एमसीएमसी द्वारा सभी समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी, ई-पेपर, बल्क संदेश और सोशल मीडिया पर प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले विज्ञापनों व पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Read more