उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद के वार्ड नंबर-2 में मतदान किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने मतदाताओं से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने का भी आग्रह किया।