पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के पहले चरण में विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत जंगलरोपा के वार्ड-3 से कविता निर्वाचित हुई हैं।
खंड विकास अधिकारी नीना सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को मतगणना के बाद वार्ड नंबर-3 से कविता को विजयी घोषित किया गया था। हालांकि चुनाव परिणामों का डाटा ऑनलाइन दर्ज करते समय टाइपिंग त्रुटि के कारण कविता की जगह सुषमा का नाम दर्ज हो गया।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस त्रुटि को तुरंत सुधार लिया गया है और अब चुनाव से संबंधित आधिकारिक डाटा में कविता का नाम सही रूप में दर्ज कर दिया गया है।
खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव परिणाम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ था और केवल डाटा एंट्री के दौरान तकनीकी त्रुटि हुई थी।