हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के विद्युत उपमंडल संख्या-2 मंडी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अप्रैल माह के लंबित बिजली बिल 20 मई 2026 तक अथवा उससे पहले जमा करवाने की अपील की गई है।
विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ई. सुनील शर्मा ने बताया कि सौली खड्ड, विन्द्रावणी, नेला, चडयाणा, शिल्ला कीपर, मझवाड, दुदर, कोटमोर्स, सायरी, रखून, ब्राधिवीर, चडयारा, गुटकर, ओटा, बैहना, कैहनवाल, मनयाणा, टिल्ली, तत्याहड़, देवधार, पधियूं, कठलग, रंधाडा, गजनोहा, पतरौण, रत्तीपुल, अलाथू, मराथू, जनेड, सिरम और तांदी क्षेत्र के सभी प्रकार के बिजली उपभोक्ताओं को यह निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के अप्रैल माह के बिजली बिल अभी तक लंबित हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 20 मई 2026 तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त सूचना के अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।
सहायक अभियंता ने कहा कि उपभोक्ता समय रहते अपने बिजली बिल जमा करवा दें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01905-222958 तथा 9418126230 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान कर सहयोग करने की अपील की है।