Gyan Chand Bhatia ने बताया कि विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत आने वाले सभी अनुभागों लंबलू, बोहनी, ताल, टिक्कर और भीड़ा के उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बिजली बिलों के साथ अपडेट कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता अब अपने बिजली बिल स्वयं ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा लोक मित्र केंद्रों अथवा उपमंडल कार्यालय लंबलू में जाकर भी बिजली बिल जमा करवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि चुनावी ड्यूटी के कारण लिपिकीय स्टाफ की तैनाती अन्य कार्यों में की गई है। इसी वजह से बोहनी, ताल, टिक्कर और भीड़ा अनुभागों में बिलों की उगाही के लिए कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर अपने बिजली बिल ऑनलाइन माध्यम, लोक मित्र केंद्रों या उपमंडल कार्यालय लंबलू में आकर जमा करवाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।