अभी तक पंचायत चुनाव मतदान में संगड़ाह सबसे आगे

rakesh nandan

26/05/2026

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों के तहत पंचायतवार मतदान प्रतिशत के ताजा आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। सिरमौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुरुष और महिला मतदाताओं की भागीदारी में उल्लेखनीय अंतर देखने को मिला है। जारी आंकड़ों के अनुसार संगड़ाह क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। यहां कुल मतदान 50.43 फीसदी रहा। संगड़ाह में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 54.08 फीसदी और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 46.34 फीसदी दर्ज किया गया।

कमरऊ क्षेत्र की बिलेश्वर पंचायत में भी मतदान को लेकर अच्छा रुझान देखने को मिला। यहां कुल मतदान प्रतिशत 53.15 फीसदी दर्ज किया गया। पंचायत में पुरुष मतदाता प्रतिशत 53.62 फीसदी जबकि महिला मतदाता प्रतिशत 52.61 फीसदी रहा।

ददाहू पंचायत में कुल मतदान प्रतिशत 43.93 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं जिला मुख्यालय नाहन क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 42.03 फीसदी रहा। पच्छाद क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 42.27 फीसदी दर्ज किया गया। शिलाई क्षेत्र में कुल मतदान 43.94 फीसदी रहा, जबकि राजगढ़ क्षेत्र में यह आंकड़ा 41.34 फीसदी दर्ज किया गया। दूसरी ओर पांवटा साहिब क्षेत्र में सबसे कम मतदान प्रतिशत देखने को मिला। यहां कुल मतदान केवल 39.28 फीसदी दर्ज किया गया। सिरमौर जिले के समग्र मतदान आंकड़ों की बात करें तो जिले में कुल मतदान प्रतिशत 43.53 फीसदी रहा। इनमें पुरुष मतदाता प्रतिशत 44.41 फीसदी और महिला मतदाता प्रतिशत 42.56 फीसदी दर्ज किया गया।