पुरानी गारंटियां, नया कैप्सूल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिदल ने बयान देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार जब से बनी है तब से हिमाचल प्रदेश लगातार पीछे की ओर जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता का ध्यान असली मुद्दों से डाइवर्ट करने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि असली मुद्दा यह है कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आते ही सभी संस्थान बंद कर दिए। असली मुद्दा है कि 22 लाख बहनों को फूटी कौड़ी 15 महीने तक नहीं दी। असली मुद्दा है कि 1 लाख

Read more

कुपोषण से निदान के लिए विशेष मुहित चलाई जाएगी: जतिन लाल

ऊना 14 मार्च: ज़िला ऊना में बच्चों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत ज़िला के विभिन्न स्थानों से कुपोषित बच्चों की पहचान करके उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। यह बात उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि सीएसआईआर-हिमालयन जैवसंस्था प्रोद्योगिकी संस्थान, पालमपुर के माध्यम से बच्चों के लिए तैयार पोष्टिक तत्वयुक्त उत्पादों को क्रय करके ज़िला के समस्त कुपोषित बच्चों तथा बीपीएल की धात्री महिलाओं को प्रदान करेगी। प्राथमिकता तौर पर प्रथम तीन

Read more

नशामुक्त अभियान के तहत गत दो माह में ऊना सबडिवीज़न में 65 स्कूलों की टास्क फोर्स बैठकें आयोजित

ऊना 14 मार्च: ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गत दो माह में 65 विद्यालयों में नवचेतना मॉडयूल सिस्टम के तहत स्कूल टास्क फोर्स के साथ बैठकें की गईं। यह जानकारी वीरवार को एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव की अध्यक्षता में आयोजित नशामुक्त ऊना अभियान की समीक्षा बैठक में दी गई। उन्होंने बताया कि ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान को बड़े प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनवरी माह में 40 तथा फरवरी में 25 विद्यालयों में स्कूल टास्क फोर्स के साथ इंट्रेक्शन किया गया। एसडीएम ने बताया कि इस अभियान के

Read more

मैड़ी में होली मेला 17 मार्च से होगा शुरु – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 14 मार्च – मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 17 मार्च से होली मेला शुरू होगा। 25 मार्च को निशान साहिब(झंड़ा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 27 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को एडीसी की अध्यक्षता में बचत भवन अंब में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों से आपसी तालमेल स्थापित करके मेले को सफल बनाने का आग्रह किया। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया मैड़ी मेले के सफल आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय पंचायत समिति, पंचायत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के

Read more

मुख्यमंत्री 15 मार्च को सराहन, कुमारसैन और ठियोग के प्रवास पर

शिमला || 14 मार्चः|| मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 15 मार्च, 2024 को शिमला जिला के सराहन, कुमारसैन और ठियोग के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह 155.28 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 15 मार्च को प्रातः 11 बजे भीमाकाली मंदिर सराहन पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत वह प्रातः 11.35 बजे नलाटी स्टेडियम सराहन पहुंच कर विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वह दोपहर 1.15 बजे कुमारसैन बस स्टैंड पहुंच कर

Read more

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर – एडीसी

ऊना, 14 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने मेला आयोजन के सफल आयोजन के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।  अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा 400 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। मेले के दौरान मंदिर व

Read more

खेलो इंडिया केन्द्र के लिए आवेदन आमंत्रित

शिमला, 14 मार्च || जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, शिमला राकेश धौटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में एक खेलो इण्डिया केन्द्र खोला जाना है, इसके लिए फाॅर्म खेलो इंडिया साइट से डाउनलोड करके निम्न रूप से इंगित प्रतिया संलग्न करते खेलो इण्डिया सेन्टर के फाॅर्म नम्बर  Annexure 1-A, Annexure 1-B, पूर्ण रूप से भर के सभी दस्तावेजों के साथ संलग्न भेजना होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने सभी दस्तावेजों को अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में 18 मार्च, 2024 तक उपलब्ध कराए। खेलो इण्डिया सेन्टर के आवेदन आमन्त्रित करने के लिए प्रार्थी मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण की

Read more

डीसी ने पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ किया बाबा बालक नाथ मेले का शुभारंभ

हमीरपुर 14 मार्च। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त अमरजीत सिंह ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ चैत्र मास मेलों का शुभारंभ किया। जिलाधीश ने एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष डॉ. रोहित शर्मा, एसडीपीओ एवं मेला पुलिस अधिकारी सचिन हीरेमथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी, मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि और अन्य गणमान्य लोगों के

Read more

कमजोर वर्गों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करेगा राष्ट्रीय पोर्टल

हमीरपुर 14 मार्च। पीएम-सोशल अपलिफ्टमेंट एंड इंप्लॉइमेंट बेस्ड पब्लिक वेलफेयर (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर बुधवार शाम को उपायुक्त कार्यालय परिसर के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त अमरजीत सिंह, एडीसी मनेश यादव, जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा, जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण काजल, तहसील कल्याण अधिकारी राकेश पुरी, अन्य अधिकारी, पंचायतीराज एवं शहरी निकायों के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय पोर्टल का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को बैंकों द्वारा ब्याज दरों पर छूट प्रदान कर ऋण सहायता

Read more

धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 14 मार्च। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जा रहे इस उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उपायुक्त ने बताया कि मेले के सफल एवं भव्य आयोजन तथा इसके लिए विभिन्न प्रबंधों हेतु अलग-अलग उप समितियां गठित की गई हैं, जिनकी जिम्मेदारी जिला एवं उपमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। सुजानपुर के एसडीएम को मेला अधिकारी और एएसपी हमीरपुर को मेला पुलिस अधिकारी बनाया गया है। उपायुक्त ने बताया कि आगामी

Read more

हिमाचल प्रदेश के दो लोकसभा चुनाव प्रत्याशी घोषित

शिमला, भाजपा ने लोकसभा चावन को लेकर अपनी पहली सूची जारी करी इसमें शिमला संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से वर्तमान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अपना राजनीतिक सफर बतौर बीडीसी सदस्य शुरू किया था। कश्यप का राजनीतिक सफर : बतौर बीडीसी सदस्य शुरू हुआ। वह वर्ष 2012 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनकर आए। 2017 में वह दूसरी बार फिर इसी विस क्षेत्र से विधायक बने। उन्हें 2019 में लोकसभा के लिए चुना गया। 2024 के

Read more

राज्यपाल पीएम-सूरज पोर्टल के शुभारंभ समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के नाहन से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम-सूरज पोर्टल के शुभारम्भ समारोह में भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि ‘पीएम-सोशल अपलिफ्टमेंट एंड एम्प्यालमेंट बेस्ड पब्लिक वेलफेयर (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल’ का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को बैंकों द्वारा ब्याज दरों पर छूट प्रदान कर ऋण सहायता उपलब्ध करवाना है जिससे कि उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल आवश्यक सेवाओं को पारदर्शिता एवं सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित करवाने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी राज्यपाल के साथ वर्चुअल माध्यम

Read more

मैड़ी मेले में सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अन्य को आग्नेय अस्त्र लाने पर पाबंदी रहेगी: जतिन लाल

ऊना, 13 मार्च: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 17 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में धारा 144 के तहत आदेश जारी किये गये हैं। आदेशों के अनुसार मेला अवधि के दौरान डयूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर किसी भी अन्य व्यक्ति को आग्नेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जतिन लाल ने बताया कि मेले के दौरान

Read more

डाइट नाहन में आरंभ हुआ स्कूल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

नाहन 13 मार्च| जिला सिरमौर विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति अति संवेदनशील क्षेत्र है, तथा यहां के स्कूल भी अति संवेदनशील श्रेणी में आते हैं अतः इसी उद्देश्य को मध्य नजर रखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), नाहन द्वारा संस्थान में दो दिवसीय स्कूल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। डाइट संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) हिमांशु भारद्वाज ने बताया कि यह कार्यशाला 13 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होगी जिसमें की डिप्लोमा (प्रारंभिक शिक्षा) प्रथम वर्ष के लगभग 90 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे

Read more

हमेशा ऊंचे सपने देखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें महिलाएं: अपराजिता चंदेल

नादौन 13 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को ग्राम पंचायत गाहली में उपमंडल स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम अपराजिता चंदेल ने किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम ने कहा कि महिलाओं को सबसे पहले अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए। यदि वे स्वयं स्वस्थ रहेंगी, तभी वे एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अपनी सुरक्षा के बारे में जागरुक किया तथा कहा कि वे हमेशा ऊंचे सपने देखें तथा उन्हें साकार करने के

Read more

ट्राइपिक्स ब्रिगेड द्वारा नाको गांव में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।

दूरदराज के समुदायों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए, आज नाको गांव में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में दूर दूर स्थानों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया व स्वास्थ्य जांच करवाई। सेंट्रल कमांड ऑपरेशन सद्भावना के तहत ट्राइपिक्स ब्रिगेड द्वारा आयोजित शिविर इस का उद्देश्य उन निवासियों की स्वास्थ्य देखभाल करना है, जो दूरदराज क्षेत्र में रहने के कारण चिकित्सा संबंधी सुविधाओं से वंचित रह जाते है। इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सकों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक दवाएं भी वितरित की। शिविर में स्वच्छता, पोषण और

Read more

शिक्षा मंत्री ने कुपवी उपमण्डल के अंतर्गत टिक्कर क्षेत्र में किए एक करोड़ रुपये के लोकार्पण व शिलान्यास

शिमला, 13 मार्चः  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जिला शिमला के अन्तर्गत कुपवी के टिक्कर क्षेत्र में लगभग एक करोड़ रुपये के विकास योजनाओं के लोकार्पण किए और आधारशिला भी रखी, जिसमें 73 लाख रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय उच्च विद्यालय टिक्कर के भवन का शिलान्यास, 15 लाख से निर्मित प्राथमिक स्कूल टिक्कर के भवन का लोकार्पण तथा 8 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक केन्द्र टिक्कर का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने सामुदायिक भवन टिक्कर निर्माण के लिए अतिरिक्त रूप से 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने

Read more

उचित मूल्य की 8 दुकानों के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक

हमीरपुर 13 मार्च। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 8 दुकानों के लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत चलोह के गांव धैल, ग्राम पंचायत क्याराबाग के गांव सुनवीं ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत जनैहण के गांव जनैहण, ग्राम पंचायत दैण के गांव दैण, ग्राम पंचायत करंडोला प्लासी के गांव जटूआ, ग्राम पंचायत धमरोल के गांव यानवीं, ग्राम पंचायत हणोह के गांव जड़ोह और ग्राम पंचायत मनवीं के गांव लग में उचित मूल्य की एक-एक दुकान खोली

Read more

लोगों को स्वच्छ पेयजल व सिंचाई सुविधा उपलबध करवाना सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 13 मार्च – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्हिोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगनोली में 4.5 लाख रूपये की लागत से निर्मित राजा भृतहिर मुख्याद्वार तथा नगनोली में 5.43 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने नगनोली से ऊना से तक चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत देहलां में लगभग 7.15 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्धघाटन भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि

Read more

अधिकारियों को दी सी-विजिल, ईएसएमएस और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी

हमीरपुर 13 मार्च। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात होने वाली विभिन्न टीमों के अधिकारियों के लिए बुधवार को यहां हमीर भवन में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर और नादौन के सहायक व्यय पर्यवेक्षकों, उड़न दस्तों और स्टैटिक सर्विलांस टीमों के लगभग 70 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज ने इन अधिकारियों को सी-विजिल ऐप, ईएसएमएस और आदर्श आचार संहिता की अनुपालना से

Read more