अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें सभी उपभोक्ता: एडीसी
हमीरपुर 15 मार्च। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत देई दा नौण के गांव चलोखर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी मनेश यादव ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि हर उपभोक्ता को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग एवं सचेत रहना चाहिए, ताकि उनका शोषण या उत्पीड़न न हो सके। मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी उपभोक्ताओं का स्वागत करते हुए खाद्य,
Read more