259 पंचायतों में स्वीप गतिविधयों के माध्यम से चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : सुमित खिमटा
नाहन, 04-अप्रैल-उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के उददेश्य से जिला की 259 पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा मंडल, स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार कम से कम 75 प्रतिशत मदान का लक्ष्य रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज बुधवार को नाहन में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक अनौपचारिक वार्ता के अवसर पर बोल रहे थे। सुमित खिमटा ने
Read more