डीसी अमरजीत सिंह ने सुजानपुर में मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

सुजानपुर 06 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के परिसर में स्थापित किए जाने वाले मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम के लिए किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम तथा इसके आस-पास के पूरे परिसर में पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः

Read more

भुट्टो को कुट्टों, भाजपा चुनाव आयोग से करेगी शिकायत : बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों बहुत बौखलाहट और घबराहट में होते हुए कुछ भी बोल रहे हैं। सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र भुट्टो को कुट्टों का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार-तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसकी शिकायत करने चुनाव आयोग के पास जा रही हैं। शांतिपूर्वक चुनाव हिमाचल प्रदेश में संपन्न ना हो इस दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह बयान हैं। किस तरह से

Read more

जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

शिमला 06 अप्रैल || लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला निर्वाचन विभाग, शिमला द्वारा चलाये जा रहे  व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत आज जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इसी कड़ी में 62-कसुम्पटी  विधानसभा क्षेत्र के पटयोग में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के कर्मचारियों, स्थानीय व्यापारियों तथा जनता को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्थानीय व्यापारी और जनता को मतदान करके भारत लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए

Read more

नवरात्र मेले में माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

ऊना 6 अप्रैल || माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 9 से 17 अप्रैल तक विशेष व्यवस्था लागू रहेंगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं।  जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोडकर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जतिन ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोडकर अन्यों द्वारा लाऊड स्पीकर के

Read more

सी-विजिल ऐप पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

ऊना, 6 अप्रैल – चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि सभी लोग सीविजिल डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन या एंड्रॉयड फोन पर प्ले स्टोर के माध्यम से आसानी सेे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिये आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और रुपयों के लेनदेन की शिकायत मौके से साक्ष्य के साथ भेजी जा सकती है। सी-विजिल एप में वीडियो-फोटो के साथ दर्ज शिकायत का अधिकतम 100 मिनट के भीतर निपटारा तय बनाया जाता है। चुनावी

Read more

विद्युत लोड को अपडेट करवाएं टौणीदेवी के उपभोक्ता

हमीरपुर 06 अप्रैल। विद्युत उपमंडल टौणी देवी के सहायक अभियंता दीपक चौहान ने उपमंडल के अधीन सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उनके घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शनों का लोड किन्हीं कारणों से वास्तविक लोड से कम दर्शाया गया है तो उसे तुरंत कार्यालय में आकर अपडेट करवा दें। दीपक चौहान ने कहा कि बिजली के लोड की सही जानकारी मिलने पर ही बिजली बोर्ड को वोल्टेज की समस्या और नए ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता के बारे में पता चल सकेगा। इसमें उपभोक्ताओं का सहयोग बहुत जरूरी है। सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली बोर्ड

Read more

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निगम, बोर्ड और बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नाहन, 06 अप्रैल। सिरमौर जिला में डाईस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को चुनावी डियुटी लगाने हेतु आज शनिवार को  नाहन के बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न बोर्ड, निगम के अलावा बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि ‘‘डिस्ट्रिक्ट इन्फोरमेशन सिस्टम फॉर इलैक्शन’’ (डाईस) वैब एप्लीकेशन कर्मचारियों का डाटा डालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन में अपलोड डाटा के आधार पर ही कर्मचारियों की निर्वाचन सम्बन्धी डियुटियां लगाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व, जिला

Read more

देशहित में किए गए हर वादे को भाजपा ने किया पूरा : जयराम ठाकुर

बिलासपुर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया हर वादा पूरा होता है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की वजह से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और संगठन हैं। भाजपा की इस स्वीकार्यकता के ऐसे ही नहीं बनी है। इसके पीछे हमारे नेताओं की की महान त्याग और कठिन तपस्या है, जिन्होंने देशहित में देशवासियों से किया हर वादा निभाया। आज अगर भारत में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान की व्यवस्था के साथ अनुच्छेद 370 से कश्मीर को आज़ादी मिली तो यह हमारे जनसंघ के नेता

Read more

14 अप्रैल को मनाई जायेगी जिला स्तरीय अम्बेडकर जयंती : आशीष कुमार

दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर के जिला संयोजक आशीष कुमार जारी के प्रेस ब्यान मे बताया की संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की 133 वीं जयंती इस बार बड़े धूम धाम से बरु साहिब मे आयोजित की जायेगी जिसमें सभी प्रगतिशील संगठन भाग लेंगे। आशीष कुमार ने बताया की पिछले वर्ष की भाँती इस वर्ष भी इस जयंति का आयोजन किया जायेगा जिसका मुख्य उदेश्य्य बाबा साहब के विचरों को आम जन मानस तक पहुँचाने की है। आशीष कुमार ने बताया की इस वर्ष भी इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसमे बाबा साहब के जीवन

Read more

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में 7 अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक उपवास : नाथूराम चौहान

आम आदमी पार्टी के नेता व समाजसेवी नाथूराम चौहान, साधना वार्मन, और बिनोद कुमार भटनागर ने बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने ED को कठपुतली बनाकर राजनीतिक साजिश के तहद झूठे केस की जांच के नाम पर PMLA कानून का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी गिरफ्तार किया है। आप नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही सत्ता के लालच में संविधान की अवमानना और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार ने राजनीतिक साजिश के द्वारा अरविंद केजरीवाल को झूठे केस

Read more

कड़े पहरे में ईवीएम, डीसी ने जांचे स्ट्रॉंग रूम के सुरक्षा इंतजाम

ऊना, 5 अप्रैल। लोकसभा चुनावों और 2 विधानसभा उप चुनावों के लिए ऊना जिले में प्रयोग में आने वाली ईवीएम तथा वीवीएपीएट को स्ट्रॉंग रूम स्थापित करके कड़े पहरे में रखा गया है। ऊना में ट्रक यूनियन के समीप उप मुहाल बाग तथा हरोली में कौशल विकास केंद्र पलकवाह में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने यह शब्द कहे। उन्होंने शुक्रवार को उप मुहाल बाग तथा पलकवाह में स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। जतिन लाल ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से चुनाव आयोग के

Read more

मुख्यमंत्री की अराजकता फैलाने वाली पाॅलिसी : बिंदल

शिमला, मुख्यमंत्री श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘‘भूट्टो को कुट्टो’’ का नारा लगाकर प्रदेश में एक बात का संदेश दिया है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान सरकार में अराजकता से चलेगा, गंुडागर्दी से चलेगा, दादागिरी से चलेगा और कानून व्यवस्था कानून से नहीं मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी की तानाशाही से चलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री की अराजकता फैलाने वाली पाॅलिसी के कारण ही चम्बा में दलित युवक की नृशंस हत्या हुई। उस युवक के 8 टुकड़े कर नाले में फेंक दिया गया परन्तु मुख्यमंत्री व सरकार के कान पर जूं

Read more

वोटर हेल्पलाइन ऐप में हैं कई खूबियां : अमरजीत सिंह

हमीरपुर 05 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के लोकप्रिय ऐप्स में से एक ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ आम मतदाताओं के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन ऐप में आम मतदाताओं के लिए कई सुविधाजनक फीचर्स उपलब्ध करवाए गए  हैं। मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढना, मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना या हटवाना, मतदाता के विवरण को दुरुस्त करवाना और मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लिंक करवाना जैसे महत्वपूर्ण कार्य इस ऐप के माध्यम से घर बैठे ही करवाए जा सकते

Read more

नाहन और श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां आयोजित

नाहन, 5-अप्रैल-लोकसभा चुनाव के अन्तर्गत शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए एक जून 2024 को होने वाले मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा के मार्गदर्शन में जिला की विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किये जा रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान नुक्कड़ नाटकों, मतदान गीत, मतदान  शपथ, सिग्नेचर कैंपन आदि विभिन्न माध्यमों से आमजन को मतदान के महत्व के बारे में समझाया जा रहा है। “सिरमौर ने यह ठाना है एक जून को मतदान करने जरूर जाना है” गीत लोकप्रिय  निर्वाचन विभाग के सौजन्य से तैयार गीत ‘‘सिरमौर ने यह ठाना है एक जून को मतदान

Read more

डाक मतपत्र से वोट डाल सकेंगे आवश्यक सेवाओं में लगे मतदाता

ऊना, 5 अप्रैल –  जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत मतदाता अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का उपयोग कर सकते हैं। वे रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) को फॉर्म 12-डी जमा करके इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवा अधिकारियों की इस श्रेणी में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, पैरा-मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस सेवा कर्मी, एचआरटीसी के ड्राइवर और कंडक्टर (स्थानीय रूट बस सेवाओं को छोड़कर), अग्निशमन सेवाएं, एचपी राज्य दुग्ध संघ और दुग्ध सहकारी सोसायटी की दूध आपूर्ति सेवा के कर्मचारी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत स्थानीय मीडियाकर्मी,

Read more

सनोली,मजारा व संतोषगढ़ में स्वीप के तहत दिया जागरूकता संदेश

ऊना, 5 अप्रैल। आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी(स्वीप) के तहत सनोली, मजारा व संतोषगढ़ में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं को संदेश दिया कि हमें किसी भी प्रलोभन में न आते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करना है, और चाहे वृद्ध हो या जवान सभी को मतदान अवश्य करना है। इस दौरान कानूनगो निर्वाचन हरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृष्णा ग्राम संगठन  ने भी दिया   जागरूकता  संदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड उन्ना की ग्राम पंचायत डटवाड़ा में कृष्णा ग्राम संगठन समूह

Read more

डीसी ने बड़सर में किया मतगणना हॉल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

बड़सर 05 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय बड़सर के परिसर में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव के मतगणना केंद्र और ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गौतम और अन्य अधिकारियों के साथ महाविद्यालय परिसर में पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्र और ईवीएम स्ट्रांग रूम से संबंधित विभिन्न प्रबंधों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों की ईवीएम राजकीय महाविद्यालय बड़सर

Read more

सिरमौर के पांच शिक्षक इंटरनेशनल एक्सपोजर विजिट और ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए सिंगापुर रवाना

शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए 4 अप्रैल से 9 अप्रैल तक सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण हेतु रवाना हुए। इसका उद्देश्य सिंगापुर जैसे विकसित देश की शिक्षा प्रणाली, उत्कृष्टता के मानकों तथा शिक्षा में अपनाएं जा रहे नवाचार एवं तौर तरीकों को सीखने का अवसर प्रदान करेगा। अपने सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा विद्यालय मुखियाओं का चयन एक जटिल प्रक्रिया के तहत किया गया है। जिसमे जोगीराम कन्याल प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोका नगला, नरेंद्र नेगी प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोया, डायट नहान के पूर्व प्रधानाचार्य एवं वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला

Read more

4 अप्रैल 1905 कांगड़ा भूकंप त्रासदी की याद में जिला एवं समस्त उप-मंडल स्तरों पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम एवं मोक अभ्यास

नाहन; 4 अप्रैल । आज से 120 साल पहले 4 अप्रैल 1905 को प्रातः कांगड़ा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में रिक्टर पैमाना 7.8 तीव्रता के विनाशकारी ने भयंकर तबाही मचाई थी। इस तबाही द्वारा लगभग 20,000 मानवीय जीवन, 50,000 मवेशी व 1,00,000 के लगभग मकान ध्वस्त हो गए थे। इस तबाही में मुख्य रूप से धर्मशाला, पालमपुर बाजार, माता ब्रजेश्वरी मंदिर एवं कांगड़ा बाजार आदि स्थानों पर अधिक तबाही देखने को मिली थी। अतः इसके मध्य नजर प्रतिवर्ष हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल को जनता को जागरूक करने हेतु विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम व भूकंप पर मोक अभ्यास

Read more

अतिरिक्त जिला दंडधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग काउंटिंग सेंटर का दौरा किया

नाहन, 4 अप्रैल। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा ने आज राजकीय डिग्री कॉलेज नाहन में स्थापित किये गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत डिग्री कॉलेज नाहन में चार जून 2024 को सिरमौर जिला की पांचो विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना की जाएगी जिसके लिए पांच काउंटिंग सेंटर बनाये गए हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान प्रक्रिया और पांचो काउंटिंग सेंटर की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि एक जून को मतदान के बाद सभी

Read more