भारत विकास परिषद नाहन शाखा की कार्यकारिणी की पहली बैठक नाहन में संपन्न

मंगलवार देर शाम जिला मुख्यालय नाहन के संयम होटल में भारत विकास परिषद नाहन शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शिमला से पहुंचे प्रांत स्तरीय पदाधिकारी ने की। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय संपर्क सचिव वीरेंद्र सहगल, पूर्व प्रांत अध्यक्ष आरएस सक्सेना, पूर्व प्रांत महासचिव अशोक टंडन और पूर्व वित्त सचिव नरेंद्र कुमार शामिल है। बैठक में भारत विकास परिषद नाहन शाखा द्वारा आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में नाहन शाखा की महिला प्रमुख अनुराधा मोहन प्रांत की अधिकारी सत्यम

Read more

खाद्य आपूर्ति विभाग घर-घर पहुंचाएगा मतदान का संदेश, डीसी ने किया शुभारंभ

हमीरपुर 30 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत आम मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा आगामी चुनावों में मतदान की प्रतिशतता में वृद्धि करने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग भी सराहनीय योगदान दे रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार विभाग ने जिला में 6 अप्रैल को रसोई गैस सिलेंडरों पर स्टिकर्स के माध्यम से मतदान का संदेश घर-घर पहुंचाने का अभियान शुरू किया था और इसी कड़ी में अब जिला में राशन गोदामों, उचित मूल्य की सभी दुकानों, गैस एजेंसियों और पैट्रोल पंपों पर

Read more

डीसी, एसपी ने डोडरा क्वार के मतदान केंद्र पंदार को जाने वाले मार्ग का किया निरीक्षण

शिमला 30 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी व अन्य अधिकारियों के साथ जिला शिमला के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा क्वार के मतदान केंद्र पंदार को जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। दूर दर्ज क्षेत्र में स्थित इस मतदान केंद्र पर पहुँचने के लिए लगभग 12 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इस मतदान केंद्र में 116 मतदाता पंजीकृत हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की कैसे पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंचेंगी, कहां रुकेगी और मतदान केंद्र में पानी व बिजली की

Read more

छाज़ तो बोले सो बोले पर छलनी भी बोले जिसमें 100-100 छेद :- सुखराम

शिमला || हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 माह से चल रही राजनीतिक अस्थिरता का जिम्मेवार कौन हैं? इसका जवाब जनता को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और सुपर सीएम संजय अवस्थी दें। भाजपा संसदीय क्षेत्र प्रभारी और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने सीपीएस संजय अवस्थी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस की हालत यह है कि दूसरों पर अरोप लगाकर ही अपनी राजनीति चमकाने का कार्य कर रहें हैं मुख्यमंत्री सुक्खू तो बोल ही रहें हैं पर उनकी मित्र मंडली जिनके गिरेबान में लाखों गलतियां वह भी बोल रहें हैं उनपर यह कहावत सटीक बैठती हैं *छाज़ तो बोले सो

Read more

सभी माईक्रो आर्ब्जवर अपना कार्य जिम्मेवारी के साथ करें-एल.आर. वर्मा

नाहन, 30 अप्रैल। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने कहा है कि चुनावी डियुटी में तैनात सभी कर्मचारियों को भारतीय निर्वाचन अयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन जिम्मेवारी पूर्ण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा आज मंगलवार को नाहन में वरिष्ठ मतदाताओं एवं दिव्यांगजनों को घर से वोटिंग करने की प्रक्रिया की देखरेख करने वाले माईक्रो आर्ब्जवर की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में

Read more

10 मई को भी दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन पत्र

हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 7 से 14 मई तक होगी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 11 और 12 मई को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल एवं स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अमरजीत सिंह ने बताया कि 10 मई को हिमाचल प्रदेश में राजपत्रित अवकाश है, लेकिन यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत नहीं है। इसलिए, 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल एवं स्वीकार किए जाएंगे।

Read more

घर से मतदान के लिए 12 मई से पहले भरें फार्म: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग ने घर से मतदान करने का विकल्प भी दिया है। अगर ये मतदाता आगामी लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर जाने के बजाय घर से ही मतदान करना चाहते हैं तो वे 12 मई से पहले ही 12-डी फार्म भर दें। 12 मई के बाद 12-डी फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घर से मतदान के लिए पात्र

Read more

इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में यदि रत्तीभर भी शर्म है तो अपनी सरकार के कामों के बूते पर जनता से वोट मांगे। कांग्रेस की सरकार ने डेढ़ साल में 25000 करोड़ रू0 का कर्ज हिमाचल प्रदेश की जनता पर चढ़ा दिया और काम के नाम पर कुछ नहीं किया। केन्द्र की मोदी सरकार ने भारी भरकम राशियां आपदा राहत के लिए दी, उन राशियों में सरकार ने बंदर बांट करके जनता के पैसे

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चिड़गांव के सुन्धा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

शिमला 30 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप व पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज प्रातः रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिड़गांव में बनाए गए मतदान केंद्र सुन्धा का निरिक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवशयक दिशा-निर्देश देते हुए मतदान केंद्र पर मतदाताओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलबध करवाना सुनिश्चित बनाने को कहा। इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी रोहडू विजय वर्धन, तहसीलदार निर्वाचन राजेंदर शर्मा, एसएचओ रोहड़ू, एसएचओ चिड़गांव व निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। रोहडू पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम के सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा इससे पूर्व, गत

Read more

नशे के खात्मे को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित

अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डा. निधि पटेल की अध्यक्षता में नशे को जड़ से खत्म करने को एक कारगर रणनीति बनाने के लिए बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डा. निधि द्वारा की गई। उन्होंने चिकित्सा विभाग को एक सप्ताह के अंदर इस प्रकार के रोगियाँ का डाटा साँझा करने के निर्देश दिए साथ टेली मानस नंबर 11 4416 को भी पब्लिश करें को कहा ताकि इस प्रकार के रोगी इसका लाभ उठा सकें I उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिला में सभी पंचायतों में ऐसे स्थान चिन्हित करें जहां नशे को अधिक सेवन और खरीद फरोख्त

Read more

विद्यार्थी परिषद ने ठाना है शत प्रतिशत मतदान करवाना है : A.B.V.P

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बयान जारी करते हुए कहा है की 27-28 अप्रैल को शीतला माता मंदिर परिसर सुंदरनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की समीक्षा योजना बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में विद्यार्थी परिषद के साल भर में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई साथ ही साथ आने वाले समय में साल भर होने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों की योजनाएं बनाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ साथ समाज हित में काम करती आ रही है इसी संदर्भ में इस बैठक में लोकसभा चुनावों को

Read more

मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए लगाए जाएंगे मतदाता जागरूकता पोस्टर व पंपलेट : डीसी 

बिलासपुर जिले में मतदाताओं को 1 जून 2024 के दिन शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित करने के लिए व्यापक स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन स्वीप के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन एवं अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने की। उन्होंने बताया कि 1 मई से जिला बिलासपुर के सभी दुकानों, सरकारी और गैर सरकारी बसों, बैंकों, पटवार खानों, सभी पंचायत घरों में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत के मतदाता जागरूकता पोस्टर व पंपलेट लगाएं जाएंगे ताकि जिला बिलासपुर के सभी मतदाताओं को

Read more

गुरूद्वरा दशमेश अस्थान साहिब में धूमधाम से मनाया जा रहा गुरु गोबिंद सिंह महाराज का नाहन आगमन

नाहन || 30 अप्रैल || जिला के मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश आस्थान साहिब में सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह महाराज का आगमन दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 339 साल पहले गुरु गोबिंद सिंह महाराज आनंदपुर साहिब से चलकर नाहन पहुंचे थे। जिसे नाहन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह सिख जत्थेबंदियाँ आगमन जोड़ मेले के रूप में मानती है। आज गुरुद्वारा परिसर में जहां विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया । तो वही यहां दोपहर बाद शहर में नगर कीर्तन निकल गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में संगतों ने भाग

Read more

डीसी व एसपी ने जुब्बल विस क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

शिमला 30 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप व पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने संयुक्त रूप से जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर राम लाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल में स्थापित मतदान केन्द्र, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पंचायत घर बढ़ाल तथा जय पीढ़ी माता में स्थापित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान व मतगणना के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं मतदाताओं को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि एक जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी असुविधा का सामना

Read more

नाहन के नशा तस्कर के पंजाब से जुड़े तार, सिरमौर पुलिस ने अब पंजाब से गिरफ्तार किया नशे का सप्लायर

नाहनः जिला मुख्यालय नाहन में बीते दिनों चिट्टे की खेप, नकदी और आभूषणों के साथ गिरफ्तार सम्राट उर्फ वासु मामले में आगामी कार्यवाही करते हुये नाहन पुलिस ने एक और गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। आरोपी को सिरमौर पुलिस पंजाब से गिरफ्तार कर सिरमौर लाई है। आरोपी सप्लायर रमनदीप सिंह उर्फ रमन बाजवा (34) निवासी सुरसिंह, तहसील पट्टी, जिला तरणतारण (पंजाब) को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 2 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मिली  जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सम्राट उर्फ वासु से गहन पूछताछ के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम

Read more

आपदा को लेकर D.A.V स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नाहन 29 अप्रैल; जैसा कि स्कूल सुरक्षा के दायरे में इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा और गैर-संरचनात्मक उपाय जैसे जागरूकता पैदा करना, संचार सुनिश्चित करना, स्कूल की तैयारी योजना, छात्रों और शिक्षकों की क्षमता निर्माण, रिहर्सल और मॉक ड्रिल आदि शामिल होते हैं। इसी संदर्भ में आज नाहन के दयानंद आदर्श विद्यालय (डी.ए.वी.) पब्लिक स्कूल, नाहन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के संयुक्त सौजन्य से चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक बल, नाहन की टीमों द्वारा विद्यालय में बच्चों को मोक अभ्यास, खोज च एवं बचाव, अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित निकासी, सी.पी.आर. (कृत्रिम हृदय संचालन) तथा महत्वपूर्ण आपदा एवं आपातकालीन नंबरों के बारे

Read more

होम वोटिंग प्रक्रिया के लिए पोलिंग स्टाफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुरूप आज बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर रोड़ा सैक्टर में होम वोटिंग प्रक्रिया के लिए पोलिंग स्टाफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसीलदार निर्वाचन विजय शर्मा ने अपने सम्बोधन में कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के उद्देश्य लोकतन्त्र में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की पूर्ति के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होनें कहा कि निष्पक्ष एवम स्वतंत्र मतदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इन प्रशिक्षणों मैं महत्त्वपूर्ण जानकारी दी जाती है । उन्होंने कहा कि मोबाइल पोलिंग पार्टी का सही प्रशिक्षण मतदान प्रक्रिया को न केवल सुगम बनता है

Read more

एस.डी.सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की स्वीप गतिविधियां

शिमला, 29 अप्रैल|| विधानसभा 63- शिमला शहरी के तहत आज एस.डी.सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंज बाजार शिमला में “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं मतदाता सहभागिता” (स्वीप) गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अध्यापकों व विद्यार्थियों को मताधिकार व मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने,पता आदि बदलने, प्रवासी और सर्विस वोटर हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को भारत के संविधान में सभी नागरिकों को प्राप्त मताधिकार के विषय बारे समझाया गया। अधिक से अधिक संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ तक पहुंच सकें इसके प्रयासों हेतु विद्यार्थियों व अध्यापकों से आग्रह किया गया। अठारहवीं लोकसभा के गठन हेतु

Read more

उद्योगों में अग्नि सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन करें सुनिश्चित – उपायुक्त

ऊना, 29 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों और आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाने को कहा है। उन्होंने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों और परिसरों को अग्निरोधी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उद्योग संचालकों को उनकी इकाइयों को इस प्रकार डिजाइन करने को कहा कि वे अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से सबके लिए सुरक्षित हों। उपायुक्त सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हरोली औद्योगिक एसोसिएशन के सहयोग से राजीव गांधी सुविधा केंद्र, बाथू के सभागार में अग्नि सुरक्षा,

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ठियोग विस. क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

शिमला 29 अप्रैल ।। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठियोग क्षेत्र में 61/75 मतियाना, 67/12 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुमारसैन एवं नारकंडा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि मतदाताओं को उस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी भी उपस्थित रहे।

Read more