रेणुका डैम प्रोजैक्ट के अधिकारी विस्थापित परिवारों के हितों का रखें विशेष ध्यान- विनय कुमार
नाहन || 20 जून || उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार की अध्यक्षता में आज रेणुका डैम प्रोजैक्ट कार्यालय में प्रोजैक्ट के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से विस्थापित परिवारों के हितों संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान विस्थापितों सहित विस्थापित संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। विनय कुमार ने रेणुका डैम प्रोजैक्ट के अधिकारियों से कहा कि वे विस्थापित परिवारों की समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई प्रभावित परिवारों के हितों की अनदेखी न हो तथा उन्हे हर
Read more