बिंदल ने दी योग दिवस की बधाई, जीवन में योग का बड़ा योगदान
शिमला || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देश और प्रदेश वासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा की योग हमारे शास्त्रों का वो ज्ञान है जो हमारे जीवन को संपूर्ण करता है। योग सभी के दिनचर्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि जिस प्रकार से यह हमारे शारीरिक और मानसिक तेज को विकसित करने का कार्य करता है वह अद्भुत है। उन्होंने कहा की योग किसी जाती, समुदाय, संप्रदाय से बंधा हुआ नही, यह सभी जन मानस के लिए हैं। प्रत्येक व्यक्ति योग के माध्यम से अपने जीवन शैली को और उज्जवल बनाता है, योग करने
Read moreकांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है : अनुराग
कांगड़ा || भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की नामांकन रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे। रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की इन उपचुनावों में भाजपा को भारी मतों से जीतना है, क्योंकि इस सोई हुई सरकार को जगाना है और बाहर का रास्ता दिखाना है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, पूरे प्रदेश में बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, दिन दहाड़े क्राइम हो रहा है। यहां का कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, साथ ही यह बैंक जनता नहीं
Read moreमुख्यमंत्री और मित्रों द्वारा बल्क ड्रग पार्क के एक भवन का उद्घाटन, केंद्रीय विभाग मंत्री को नही दी सूचना : सत्ती
शिमला || भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा की हरोली में बनने बाले बल्क ड्रग पार्क, जिसका शिलान्यास, 13 अक्तूबर 2022 को देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। दोबारा उसके एक भवन व सड़क का प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन करना और उसमे केंद्र सरकार के इसी विभाग के मन्त्री जेपी नडडा को न तो आमंत्रित किया गया और न ही उन्हें ऐसा करने की जानकारी दी गई। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण व ओछी राजनीति है। उन्होंने कहा की स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर जिनका इस बल्क ड्रग पार्क को स्वीकृत करबाने
Read moreफील्ड में अलर्ट रहें सभी टीमें, वीडियोग्राफी से जुटाएं साक्ष्य: चंद्रभूषण त्रिपाठी
हमीरपुर 21 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों तथा उपचुनाव से संबंधित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। बैठक में निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना और चुनावी व्यय की निगरानी के लिए गठित सभी टीमें फील्ड में हर समय अलर्ट रहें तथा हर गतिविधि की वीडियोग्राफी
Read moreनेट परीक्षा में धांधली को लेकर हो निष्पक्ष जांच करे सीबीआई: अविनाश शर्मा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा 18 जून को हुए नेट परीक्षा के रद होने को लेकर आज पिंक पेटल चौक पर शव प्रदर्शन करके NTA पर उचित कार्यवाही करने की मांग उठाई। अपनी बात रखते हुए इकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने कहा की पेपर लीक की घटनाओं से एनटीए की विश्वसनीयता पर प्रश्न उत्पन्न हो रहा है। यूजीसी-नेट परीक्षा के पेपर लीक की आशंका के कारण रद्द होना एनटीए की तैयारी पर सवाल खड़ा कर रहा है और कहीं न कहीं देशभर में परीक्षाओं को प्रभावित करने के लिए विकसित हुए शिक्षा माफिया पर लगाम
Read moreHimachal के चौपाल में 11 छात्राओं का यौन उत्पीड़न माले पर निष्पक्ष जांच हेतु ज्ञापन abvp
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कन्या महाविद्यालय इकाई की अध्यक्ष दीक्षिता ने बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िला के चौपाल में 7वीं से 9वीं कक्षा की 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटना देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिला अधिकारों के लिए हमेशा आवाज़ उठाती रही है और महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं कर सकती उनका कहना है की हमारी भारतीय संस्कृति के अनुसार “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” के भाव के लेकर चलते है। लेकिन इस तरह की घटनाएं कहीं न कहीं
Read moreSFI हिमाचल प्रदेश का प्रदर्शन
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश राज्य समिति ने मोदी शासन में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निंदा की है। NEET घोटाले का मुद्दा अभी सुलझ भी नहीं पाया है कि यूजीसी-नेट परीक्षा का मामला सामने आ गया है, गौरतलब है कि दोनों परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आयोजित की हैं. एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा में 18 जून 2024 को 1205 परीक्षा केंद्रों पर 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। भारी गर्मी के बावजूद देश व प्रदेश के युवाओं ने अपने दूर दराज के गांवों
Read moreहमीरपुर जिले में 12 स्थानों पर योग दिवस मनाएगा आयुष विभाग
हमीरपुर 20 जून। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग शुक्रवार सुबह जिला हमीरपुर के 12 महत्वपूर्ण स्थानों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित करेगा। इस दौरान आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक आम लोगों को योगाभ्यास करवाएंगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देश राज वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में बचत भवन के अलावा जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर, एनआईटी परिसर, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़, राजकीय औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी, उपमंडलीय दंडाधिकारी कार्यालय भोरंज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़सर, संत निरंकारी भवन नादौन, डीडीएम साई कॉलेज नादौन, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध और जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में भी
Read moreप्रदेश में सूखे की स्थिति के मद्देनज़र जल शक्ति विभाग ने लिए अहम फैसले, जनता से पानी के तर्कसंगत उपयोग की अपील
प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति के मद्देनज़र जल शक्ति विभाग ने जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाए हैं। इसके तहत वर्ष 2024-25 के दौरान धर्मशाला और नुरपुर के सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में 14 हैंडपम्प सक्रिय किए हैं। वहीं जहां पेयजल आपूर्ति का कोई वैकल्पिक स्रोत नहीं है वहां टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। शिमला, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में पानी के लिए टैंकर तैनात किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों से कम वर्षा और कम हिमपात के कारण प्रदेश लगातार सूखे का सामना
Read moreसिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 25-26 जून को
ऊना, 20 जून। सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा 100 पद सिक्योरिटी गार्ड के पुरूष वर्ग में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 26 जून को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा उंचाई 168 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 16,500 से 19,500 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण
Read moreट्रेनीस के 200 पदों हेतू 28 जून को घुमारवीं में 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन : राजेश मैहता
बिलासपुर 20 जून, 2024- जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि पायनियर एम्ब्रोईडर्स लिमिटेड काला अम्ब द्वारा ट्रेनीस के 200 पदों हेतू 28 जून 2024 को उप रोज़गार कार्यालय घुमारवीं में 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाना है। उन्होने बताया कि इन्टरव्यू हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी व 12वीं होनी आवश्यक है। उन्होने बताया कि उमीदवार को मासिक मानदेय 11,200 रूपये दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बस सर्विस , सब्सिडाइस्ड कैंटीन एवं रहने की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होने बताया कि उमीदवारी की आयु 18 से 35 वर्ष तथा पुरुष व् महिला उम्मीदवार अपने
Read moreI.T फैकल्टी के 5 पदों हेतू 24 जून को बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन : राजेश मैहता
बिलासपुर 20 जून, 2024- जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि सॉफ्ट ब्रेन इन्फॉर्मेशन टेकनोलॉजी छप्म्स्प्ज्े कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर बलासपुर, द्वारा आई.टी. फैकल्टी के 5 पदों हेतू 24 जून 2024 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आई.टी. फैकल्टी के लिए एम.सी.ए, बी.सी.ए, बी.एस.सी, एम.एस.सी, आई.टी, बी.टेक, एमटेक, आई.टी होना अनिवार्य होगा। उन्होने बताया कि उमीदवार को मासिक मानदेय 11,500 रूपये से लेकर 15,000 रूपये तक दी जाएगी। उन्होने बताया कि उमीदवार की आयु 18 से 35 तथा
Read moreआदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए 24 घंटे सक्रिय हैं टीमें
हमीरपुर 20 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर में उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों और उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर कड़ी नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, उड़न दस्ते, अकाउंटिंग टीम, व्यय निगरानी टीम और अन्य टीमों की तैनाती कर दी गई है। अमरजीत सिंह ने बताया कि चुनाव
Read moreहमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अभी तक केवल एक ही नामांकन
हमीरपुर 20 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए वीरवार को भी किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस उपचुनाव के लिए 14 जून से आरंभ हुई नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति के लिए मात्र एक ही दिन शेष है और अभी तक केवल एक ही प्रत्याशी ने पर्चा भरा है। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि 21 जून दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार
Read moreसेब सीज़न 2024 के दृष्टिगत समीक्षा बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता
शिमला, 20 जून || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन सभागार में सेब सीज़न 2024 के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सेब उत्पादन का लक्ष्य 1 करोड़ 62 लाख 56 हजार 892 बाॅक्स का रखा गया है, जिसके दृष्टिगत जिला में तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला शिमला में सेब उत्पादन का लक्ष्य सबसे अधिक कोटखाई तथा रोहडू में रखा गया है। इसी दृष्टि से सभी उपमण्डलाधिकारियों को सेब सीजन के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने की आवश्यकता है।
Read moreकांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी स्थानीय नही, जनता स्थानीय भाजपा प्रत्याशी का देगी साथ : जयराम
सोलन/ नालागढ़, भाजपा के नालागढ़ से चुनाव प्रत्याशी के एल ठाकुर की नामांकन एवं आशीर्वाद रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, सुखराम चौधरी, डॉ सिकंदर कुमार, राजीव सैजल,बलबीर वर्मा, वीरेंद्र कश्यप परमजीत सिंह पम्मी और जिला अध्यक्ष रतन पाल सिंह उपस्थित रहे। के एल ठाकुर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के पास पैसे कहां से आते हैं उसका किसी को पता नहीं। यहां के कांग्रेस प्रत्याशी बाहर से आते हैं लोकल नहीं है और लगातार अनेकों स्थानों से पहले ही
Read moreमानसून 2024 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता
शिमला, 20 जून || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां मानसून सीज़न 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को मानसून से पूर्व नालियों की सफाई करने व आवश्यक मुरम्मत करवाने के निर्देश दिए ताकि इस दौरान पानी की बेहतर निकासी हो सके। उन्होंने कहा कि सभी उपमण्डलाधिकारी, डेम प्राधिकारी एवं जिला आपदा नियंत्रण प्राधिकरण मौसम विज्ञान द्वारा जारी पूर्व चेतावनी एवं परामर्श को आमजन तक पहुंचाएं ताकि समय रहते जिला के नागरिक सजग हो सके। उन्होंने डेम प्राधिकारी को डेम के साथ लगते क्षेत्रों की पंचायतों के
Read moreशिक्षा मंत्री जुब्बल-कोटखाई वि.स. के दो दिवसीय प्रवास पर
शिमला, 20 जून || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 22 व 23 जून, 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 22 जून को प्रातः 10 बजे संसोग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह ग्राम पंचायत एंटी तहसील जुब्बल चरण-प्रथम और तृतीय में बागवानी भूमि के लिए एंटी खड्ड से एलआईसी ग्राम पंचायत एंटी का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 1 बजे हाटकोटी में 66 केवी
Read moreपीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
हमीरपुर 20 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए वीरवार को बड़ू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय के सभागार में पहले चरण का पूर्वाभ्यास आरंभ हुआ। इस पूर्वाभ्यास के दौरान तहसीलदार एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार और अन्य अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर ईवीएम-वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर विजय चौहान ने अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की कार्य प्रणाली एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं
Read more