कृमिनाशक दवाई से न छूटे कोई भी बच्चा: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 02 अगस्त, 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के तीन महत्वपूर्ण अभियानों एवं कार्यक्रमों की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करके इनकी प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान डायरिया रोको अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि इन तीनों अभियानों के क्रियान्वयन में स्वास्थ्य विभाग के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, आयुष, जल शक्ति, पंचायतीराज और अन्य विभागों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। अमरजीत सिंह ने

Read more

‘शिशु के लिए अमृत है मां का दूध’

हमीरपुर || 02 अगस्त, 2024 || विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने झनियारी और बड़सर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनकी अध्यक्षता करते हुए विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद बच्चों के लिए मां का पहला गाढ़ा दूध अमृत के समान होता है। यह दूध बच्चांे को रोग प्रतिरोधक क्षमता और सही अनुपात में सही पोषक तत्व प्रदान करता है। अनिल कुमार ने बताया कि इस दूध

Read more

कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करें : उपायुक्त

ऊना ||  02 अगस्त, 2024 || जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में सभी कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों के कड़े पालन की दिशा में निर्णायक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित हर कोचिंग सेंटर का सघन निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने को कहा है। इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने उपमंडलों में कोचिंग सेंटरों का विस्तृत डेटा संकलित करें, जिसमें सेंटर का नाम, पता, स्वामित्व, पंजीकरण स्थिति, नामांकित छात्रों

Read more

13 .76 करोड़ रुपए से होगा भराडी-चंदोग सड़क का निर्माण-विनय कुमार

नाहन || 02 अगस्त, 2024 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज शुक्रवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भराडी में 13.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर लम्बी, भराडी-डिकराहां-भावण-चंदोग सड़क का भूमि पूजन किया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सम्पर्क मार्ग के निर्माण  से नौहराधार, बोगधार, लुधियाना, भराडी, चाढना, देवामानल, संगडाह क्षेत्र के हजारो लोगो को लाभ मिलेगा। विनय कुमार ने कहा कि भराड़ी-भावन सड़क का निर्माण रेणुका क्षेत्र के दिवंगत विधायक डा. प्रेम सिंह ने बहुत पहले देखा था जिसे

Read more

राजगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 10 और आंगनवाड़ी सहायिका के 19 पद भरे जायंगे-सीडीपीओ पवन कुमार

नाहन || 02 अगस्त, 2024 || राजगढ़ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के तहत 10 पद आंगनवाड़ी कार्यकताओं तथा 19 पद सहायिकाओं के भरे जायेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए 20 अगस्त 2024 को एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में साक्षात्कार लिये जायेंगे। पात्र प्रार्थी 12 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में जमा करवा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवानी केन्द्र धार पुजैरा, बखोग, कड़ोली, घोटाड़ी, लाना मियूं, उलख कतोगा, नाणू बगोड़िया, सैर मनोन आंगनवाड़ी केन्द्र तथा राजगढ़ नगर पंचायत वार्ड न. सात व

Read more

आंगनवाड़ी केन्द्रों में पहुंचने वाले राशन का लिया जाये नियमित सैंपल : सुमित खिमटा

नाहन || 02 अगस्त, 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने खाद्य एव आपूर्ति विभाग और बाल विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के आंगनवाड़ी केंद्रों में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित किये जा रहे राशन की गुणवत्ता की जांच के लिए राशन की नियमित सैंपलिंग की जाये। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में 1462 आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिशुओं, गर्भधात्री माताओं और अन्य पात्र लोगों को पोषाहार वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत केन्द्रों में पहुंच रहे राशन की गुणवत्ता की जांच जरूरी है। उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में समन्वित

Read more

उचित मूल्य की 7 दुकानों के लिए आवेदन 12 अगस्त तक

हमीरपुर || 02 अगस्त, 2024 || सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 7 दुकानों के लिए 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत चलोह के गांव धैल, ग्राम पंचायत क्याराबाग के गांव सुनवीं ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत जनैहण के गांव जनैहण, ग्राम पंचायत दैण के गांव दैण, ग्राम पंचायत करंडोला प्लासी के गांव जटुआ, ग्राम पंचायत धमरोल के गांव यानवीं और ग्राम पंचायत हणोह के गांव जड़ोह में उचित मूल्य की एक-एक दुकान खोली जाएगी। उन्होंने बताया

Read more

उप मुख्यमंत्री ने कुर्पन खड्ड पेयजल योजना को हुए नुकसान का लिया जायजा

शिमला || 02 अगस्त, 2024 ||  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से बागी पूल, मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान का घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया। उप-मुख्यमन्त्री ने कहा कि बागी पूल में बाढ़ से जल शक्ति विभाग को लगभग 10 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं को सुचारु करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य कर रहे है ताकि लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कुर्पन खड्ड परियोजना पर 315

Read more

जिला हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 15 करोड़ का नुक्सान

हमीरपुर || 02, 2024 || अगस्त इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर के अधिकांश इलाकों में अभी तक कम बारिश हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को काफी नुक्सान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार इस वर्ष 27 जून के बाद जिला हमीरपुर में अभी तक लगभग 15.04 करोड़ रुपये का नुक्सान हो चुका है। उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिला में एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसी अवधि में लोक निर्माण

Read more

वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के हर वर्ग के कल्याण और समावेशी विकास के प्रति वचनबद्ध – जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ || 02 अगस्त, 2024 || राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के पहले दिन निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत रामणी का दौरा किया तथा रामणी पंचायत के लिए 32 लाख 36 हजार रूपए की राशि से बनने वाली जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय रामणी के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास भी किया। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने देवता सत्य नारायण मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के हर एक वर्ग के कल्याण

Read more

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भारी बारिश के कारण हुई आपदा क्षेत्र का किया दौरा, बांटी राहत सामग्री

शिमला || 02 अगस्त 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल रामपुर पहुंचे जहां भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ था। श्रीखंड महादेव मार्ग और मंडी में बादल फटने से आया मौत का सैलाब 4 जानें गईं 52 लापता, शिमला जिला में 36, कुल्लू में नौ और मंडी से सात लोग लापता। भयंकर बाढ में 26 घर और दुकानों समेत बह गए आधा दर्जन पुल। चंबा के राजनगर और लाहुल के जाहलमा में भी बादल फटने से नुकसान। श्रीखंड महादेव मार्ग पर बुधवार आधी रात को नैन सरोवर और भीमडवारी में बादल फटने से आए सैलाब ने शिमला

Read more

हिमाचल से अनुराग ठाकुर बने संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य

दिल्ली ||02 अगस्त 2024 || केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर संसद की लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) के सदस्य के रूप में चुने गये हैं। यह समिति सरकार के वार्षिक वित्त लेखों और व्यय को पूरा करने के लिये सदन द्वारा दी गई राशि के विनियोग को दर्शाने वाले लेखों की जाँच करने का काम करती है। लोक लेखा समिति भारतीय संसद के कुछ चुने हुए सदस्यों वाली समिति है जो भारत सरकार के खर्चों की लेखा परीक्षा (ऑडिट ) करती है। इस समिति को यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया

Read more

सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में हिमाचल भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का उठाया मुद्दा

शिमला || 02अगस्त, 2024 || भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में हिमाचल भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने केंद्रीय बजट के दौरान वित्त मंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश को आपदा में नुकसान के कारण हुई क्षति के वाक्य का उल्लेख किया और उसी के आधार पर हिमाचल प्रदेश में पहली बारिश में हुए नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई। कश्यप ने प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को तुरंत राहत देने की आवाज संसद में उठाई। कश्यप ने कहा  बाढ़ से मलाणा पॉवर प्रोजेक्ट तबाह। खड्डों-नालों ने दिखाया रौद्र

Read more

सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों के लिए 07 अगस्त 2024 को बिलासपुर में 10ः30 बजे कैंपस इंटरव्यू- राजेश मैहता

बिलासपुर || 02 अगस्त 2024 || जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू दिनांक 07 अगस्त 2024 को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड्स के पदो के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 10+2, पास है तथा मासिक मानदेय 16500/-से लेकर 19500/-होगा। उन्होने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सैंटीमीटर एवं वजन 56 किलोग्राम होना चाहिए । उन्होने बताया कि 19-40 आयुवर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य

Read more

आरसेटी में ब्यूटी पार्लर के निशुल्क कोर्स के लिए जल्द करें आवेदन

क्यूआर कोर्ड से डाउनलोड करें आवेदन पत्र और व्हॉट्सऐप पर भेजें हमीरपुर || 02 अगस्त, 2024 || मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में जल्द ही 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण बिलकुल निशुल्क होगा और प्रशिक्षण के दौरान खाना, कॉपी और पैन इत्यादि भी संस्थान की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संस्थान के निदेशक अजय कतना ने बताया कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन पत्र संस्थान की ओर से जारी क्यूआर कोड के माध्यम

Read more

सिरमौर में वर्तमान में बरसात के दौरान 16.55 करोड़ का नुकसान-सुमित खिमटा

नाहन || 01 अगस्त, 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज गुरूवार को नाहन में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जिला अधिकारियों के साथ सड़क, पेयजल, बिजली व अन्य आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिए कि पिछले मौनसून के अनुभव को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग मुस्तैदी के साथ कार्य करना सुनिश्चित बनायें। उपायुक्त ने सभी विभागों से बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट नियमित रूप से जिला आपदा प्रबंधन शाखा को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित संभावित आपदा और

Read more

डीसी ने अधिकारियों के साथ टाली, खैरियां तथा नई सारली क्षेत्र का दौरा कर लोगों की शिकायतों को सुना

बिलासपुर || 01 अगस्त, 2024 || उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने आज अधिकारियों के साथ टाली, खैरियां तथा नई सारली क्षेत्र का दौरा कर लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंनें टाली क्षेत्र में लोगों की फुटओवर पुल के निर्माण की मांग के संबंध में रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा उन्हें जल्द पुल के निर्माण के आदेश दिए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही यह पुल बन कर तैयार होगा। उन्होंने बलास्टिंग के कारण खैरियां क्षेत्र में लोगों के घरों में आ रही दरारें व होने वाले नुकसान का भी आज जायजा लिया।

Read more

समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – डीसी

शिमला || 01 अगस्त, 2024 || रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना 31 जुलाई देर रात होने के कारण 36 लोग लापता हो गए है। जिला प्रशासन ने इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए आज सुबह साढ़े पांच बजे से बचाव कार्य आरंभ कर दिया। उपाुयक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सुबह की मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उपायुक्त ने सारे बचाव कार्य की निगरानी की और पल-पल रणनीति बनाकर कार्य में तीव्रता लाई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस सहित

Read more

एबीवीपी ने किए हिमाचल में हुई आपदा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी: आकाश नेगी

शिमला || 1 अगस्त, 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बीती रात से भारी बारिश और कुछ जगहों पर बादल फटने के कारण कई लोगों के लापता होने का समाचार अत्यंत चिंताजनक है। नदी-नालों का जलस्तर निरंतर उफान पर है, प्रदेशवासियों से अपील है कि नदी-नालों के समीप न जाएं और सावधान रहें, सुरक्षित रहें। बारिश प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्य तीव्र गति से चलाकर प्रदेश सरकार नुकसान की सीमा को नियंत्रित करे। इस विकट परिस्थिति में अभाविप हिमाचल प्रदेश,

Read more

I.T.I लंबलू में रोजगार मेला 3 को, नामी कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

हमीरपुर || 01 अगस्त, 2024 || राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लम्बलू में 3 अगस्त को दसवीं पास, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारक युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने बताया कि जेएमडी मैनपॉवर सोल्यूशन्स के सौजन्य से आयोजित किए जा रहे इस रोजगार मेले में अहमदाबाद की प्रसिद्ध कंपनी मिंडा क्योरकू लिमिटेड और मोहाली की कंपनी मैसर्स गोदरेज एंड ब्वायस मेन्युफेक्चरिंग कंपनी लिमिटेड 18 से 40 वर्ष तक की आयु के युवाओं की भर्ती करेगी। मोहाली की कंपनी दसवीं-बारहवीं पास युवाओं को 14,033 रुपये और आईटीआई डिप्लोमाधारकों को 14,940 रुपये मासिक

Read more