जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु 16 सितंबर तक करें आवेदन

नाहन || 03 अगस्त, 2024 || स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2025 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 रखी गई है। जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करना चाहता है वह नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट www.navodaya.gov.in  या विद्यालय की वैबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs -school/SIRMOUR/en/home/  पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक की जन्मतिथि 01 मई, 2013 से 31 मई, 2015 के बीच होनी चाहिए। इस परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल, 2025 को किया जाएगा।

Read more

हमीरपुर में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 21 को, 14 तक करें आवेदन

हमीरपुर || 03 अगस्त 2024 ||  क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 21 अगस्त को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर के संबंधित वाहन मालिक और अन्य आवेदक 14 अगस्त तक अपने आवेदन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर दें, ताकि 21 अगस्त को होने वाली बैठक में इन पर विचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन और अधूरे आवेदनों को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। अंकुश शर्मा ने कहा कि बस परमिट व अन्य परमिटों

Read more

पर्यावरण को साफ और सुरक्षित बनाये रखने के लिए करें पौधारोपण – रोहित ठाकुर

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज एक दिवसीय प्रवास के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत मांदल में हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय वन महोत्सव में शिरकत की जहाँ पर उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत देवदार के पौधे भी रोपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर उन्हें पौधारोपण जैसे अत्यंत पुनीत एवं महत्वपूर्ण कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में जहाँ हमारी पृथ्वी अपने इतिहास

Read more

रिपन अस्पताल में स्तनपान को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || विश्व स्तनपान सप्ताह हर वर्ष 1 से 7 अगस्त को पूरे विश्व में जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष में आज रिपन अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में स्तनपान के महत्व के बारे मे उपस्थित गर्भवती, धात्री एवं अन्य महिलाओं को जागरूक व प्रोत्साहित किया गया। साथ ही समस्त जिला में खंड स्तर पर भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला, डॉ राकेश प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार ही

Read more

स्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा किया पहरा

ऊना || 03 अगस्त, 2024 || ऊना जिले में मैहतपुर तहसील के खानपुर और फतेहपुर क्षेत्रों में स्वां नदी में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पर नकेल कसने के लिए पहरा कड़ा कर दिया है। दिन-रात की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने निगरानी को और कड़ा करने के लिए इन क्षेत्रों में रात्रि निगरानी के लिए भी अधिकारियों की तैनाती की है। उपायुक्त ने इसे लेकर आदेश जारी करते हुए बताया कि खानपुर गांव में सहायक खनन निरीक्षक बलराम रात्रि 10 बजे

Read more

समावेशी नीतियों के तहत निर्धन वर्गों को राहत प्रदान कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत : जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ || 03 अगस्त, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत मीरू का दौरा किया और विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यों का शिलान्यास किया। राजस्व मंत्री ने इस दौरान 02 करोड़ 98 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले रांगले पुल का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने चोलिंग गांव के लिए 01 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से बनने वाली जल आपूर्ति योजना तथा ग्राम पंचायत मीरू के बचे हुए गांव के लिए 52 लाख 73 हजार रुपये की राशि से बनने

Read more

गानवी में जल्द स्थापित होंगे 2 लकड़ी के पुल – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर क्षेत्र के गानवी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गानवी में भारी बारिश से लगभग 14 घरों, पैदल पुल और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। विक्रमादित्य सिंह ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की तथा हर संभव सहायता मुहैया करने का आश्वासन दिया। लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को गानवी में 2 लकड़ी के पुल स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री

Read more

व्यासपीठ द्वारा बताई बातों का अनुसरण करें तो जीवन निश्चित रूप से बनेगा और बेहतर – रोहित ठाकुर

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के प्रवास के दौरान रोहटान स्थित देवता क्यालू के मंदिर प्रांगण में आयोजित शिव महापुराण कथा में हिस्सा लिया। शिक्षा मंत्री ने कथा व्यास श्री हरी जी महाराज के द्वारा सुनाई जा रही कथा का श्रवण किया। इस भव्य आयोजन के दौरान कथा पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल और हिमालय का पूरा क्षेत्र शिव की स्थली रही है। साथ ही हिमाचल अपनी विशिष्ट देव संस्कृति के लिए भी

Read more

समेज में प्रभावितों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित – अनुपम कश्यप

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज गांव में बादल फटने से हुई भारी तबाही से प्रभावितों को सहायता सामग्री वितरित करने हेतु हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क दानकर्ताओं को लाभार्थियों और आवश्यक वस्तुओं की सूची मुहैया करवाएगा। यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि पीड़ितों और प्रभावितों की सहायता के लिए बहुत से एनजीओ और लोग आगे आ रहे है। लेकिन सहायता सामग्री की पुनरावृत्ति हो रही है। ऐसे में फैसला लिया गया है एसडीएम रामपुर के कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम

Read more

डीसी, एसपी ने प्रभावितों के साथ जमीन पर बैठकर की समीक्षा

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || समेज त्रासदी में सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने करीब ढाई घंटे तक स्थानीय लोगों के साथ जमीन पर बैठ कर ही समीक्षा बैठक की। स्थानीय लोगों द्वारा बैठने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई थी। करीब दोपहर डेढ़ बजे उक्त समीक्षा बैठक आरंभ हुई और शाम चार बजे तक चली। इस समीक्षा बैठक में एक-एक प्रभावित से नुकसान का ब्यौरा लेकर रिपोर्ट तैयार की गई। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद मिलने वाली सहायता राशि,

Read more

सर्च ऑपरेशन में लाइव डिटेक्टर डिवाइस समेत स्निफर डाॅग को बनाया सर्च ऑपरेशन का हिस्सा

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || समेज त्रासदी में एनडीआरएफ टीम ने मलबे के नीचे दबे लापता लोगों को ढूंढने के लिए लाइव डिटेक्टर डिवाइस का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रभावित क्षेत्र में लाइव डिटेक्टर डिवाइस की सहायता सर्च ऑपरेशन में ली गई, लेकिन इससे भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके साथ ही स्निफर डाॅग भी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बनाए गए है ताकि सर्च ऑपरेशन की गुणवत्ता में और बढ़ावा हो सके। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि लाइव डिटेक्टर डिवाइस की सहायता से मलबे के नीचे सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है कि मलबे

Read more

डॉ. बिन्दल ने राहत सामग्री के वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

शिमला || 03 अगस्त, 2024 ||  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा रामपुर और आनी क्षेत्र में दो दिन पूर्व मध्य रात्रि में बादल फटने से जहां बड़ी संख्या में जानी नुकसान हुआ वहीं रिहायशी मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। समेज गांव में 26 परिवार विस्थापित हुए हैं, गानवी गांव में 10 परिवार विस्थापित हुए हैं, बागीपुल में लगभग 16 परिवार विस्थापित हुए है और केदस में 6 परिवार विस्थापित हुए हैं। भाजपा ने फौरी राहत के रूप में विस्थापित परिवारों को नित्य उपयोग का सामान देने का निर्णय किया जिसकी पहली खेप आज सांय 5ः00 बजे

Read more

जिला प्रशासन के प्रयासों से ट्रांसपोर्ट सोसायटी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान

ऊना || 03 अगस्त, 2024 || ऊना जिला प्रशासन के प्रयासों से गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक ट्रांसपोर्ट सोसायटी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कर लिया गया है। बता दें, उपायुक्त जतिन लाल ने शिव सहकारी ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड अंब, शिवालिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड भंजाल तथा जय शंकर ट्रक एंड टैंकर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड में चल रहे विवाद में दायर शिकायतों की जांच और समाधान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। इस समिति में एसडीएम अंब, एसडीएम गगरेट, जिला राजस्व अधिकारी, ऊना और सहायक पंजीयक सहकारी समितियां, ऊना को सदस्य

Read more

सब्जी मंडियों में निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाएगी एपीएमसी: अजय शर्मा

हमीरपुर || 03 अगस्त, 2024 || कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर की बैठक शनिवार को समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मंडी समिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। समिति द्वारा पिछली बैठक में पारित बजट को बोर्ड कार्यालय से स्वीकृति के उपरांत इस बैठक में पुनः अनुमोदन हेतु रखा गया। बैठक में मंडी समिति ने वर्ष 2023-24 में प्राप्त कुल 1,90,76,289 रुपये की आय और 1,40,65,900 रुपये के व्यय का मद्वार अनुमोदन किया। इसके साथ-साथ वर्ष 2024-25 में माह जून तक प्राप्त कुल 49,48,254 रुपये की आय और 39,92,254

Read more

सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी रैगिंग कमेटियां रहें सतर्क: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 03 अगस्त, 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला हमीरपुर के सभी सेकेंडरी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों तथा व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में एंटी रैगिंग कमेटियों को सतर्क रहने तथा किसी भी तरह की रैगिंग की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार गठित जिला स्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए रैगिंग रोधी अधिनियम में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं तथा हर संस्थान में एंटी रैगिंग कमेटी

Read more

जिला एवं सत्र न्यायधीश और अन्य अधिकारियों ने किया पौधारोपण

हमीरपुर || 03 अगस्त, 2024 || जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को वन विभाग के सहयोग से हमीरपुर के निकटवर्ती गांव झनियारा में पौधारोपण अभियान आयोजित किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायधीश भुवनेश अवस्थी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव असलम बेग, न्यायिक दंडाधिकारी वत्सला चौधरी, डीएफओ अंकित कुमार, वन रेंज अधिकारी अजय चंदेल, जिला न्यायिक परिसर के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगभग 100 पौधे रोपे।

Read more

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 12-13 को

हमीरपुर || 03 अगस्त, 2024 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में और 13 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान

Read more

सर्वर की समस्या के कारण छूटे लोग इस माह ले सकते हैं राशन

हमीरपुर || 02 अगस्त, 2024 || खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि पिछले महीने के आखिरी सप्ताह के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण उचित मूल्य की दुकानों में राशन से वंचित लोग अब जुलाई महीने के कोटे का राशन इस महीने ले सकते हैं। जिला नियंत्रक ने बताया कि जुलाई महीने के अंतिम 4 दिनों के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण जिला हमीरपुर के कई उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन नहीं मिल पाया था। अरविंद शर्मा ने बताया कि राशन से

Read more

शिक्षा मंत्री का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

शिमला || 02 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 03 अगस्त, 2024 को अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल कोटखाई के प्रवास पर रहेंगे, यह जानकारी आज यहाँ सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 03 अगस्त, 2024 को  दोपहर 12 बजे मांदल में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वह रोहटान में कियालु महाराज के शिव महापुराण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

Read more

अवैध खनन पर सख्ती से निपटें अधिकारी : हर्षवर्धन चौहान

ऊना || 02 अगस्त, 2024 || उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे प्रदेश में अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। उद्योग मंत्री ऊना जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता

Read more