DC का अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस सोसाइटी से जोड़ने पर जोर
ऊना || 07 अगस्त, 2024 || जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को सोसाइटी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों और साधनहीन व्यक्तियों को सहारा देने में रेडक्रॉस सोसाइटी की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों आजीवन सदस्य के तौर पर सोसाइटी से जोड़ना आवश्यक है ताकि जरूरतमंदों की अधिक सेवा की जा सके। जतिन लाल जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने युवाओं को नशे से
Read more