क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ऊना की बैठक 20 अगस्त को

ऊना || 1 अगस्त, 2024 || क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे आरटीओ कार्यालय ऊना में होगी। यह जानकारी आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक और संबंधित व्यक्ति/आवेदक जिनके आवेदन पर प्राधिकरण द्वारा निर्णय लिया जाना है वे अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेज़ों सहित आरटीओ कार्यालय में 12 अगस्त तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके उपरांत आवेदनों अथवा अपूर्ण आवेदनों को बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। आरटीओ ने कहा कि बस परमिट व अन्य परमिटों के ट्रांसफर संबंधित मामलों में दोनों पार्टियों (क्रेता/विक्रेता) का क्षेत्रीय परिहवन प्राधिकरण के समक्ष

Read more

उद्योग मंत्री 2 अगस्त को ऊना में लेंगे अधिकारियों की बैठक

ऊना || 1 अगस्त, 2024 || उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान शुक्रवार 2 अगस्त को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे जिले में अवैध खनन की वास्तुस्थिति की समीक्षा और इस पर अंकुश लगाने की रणनीति को लेकर डीआरडीए हॉल ऊना में बैठक करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। इसके उपरांत उद्योग मंत्री बाद दोहपर 3 बजे नूरपुर के लिए रवाना होंगे।

Read more

राजस्व अधिकारी-कर्मचारी भी रहें अलर्ट, नुक्सान की रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करें: डीसी

हमीरपुर || 01 अगस्त, 2024 || उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा, तेज हवाएं, एवं बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी के मध्यनजर ज़िला के सभी नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे नदी नालों के आस पास न जाएं, क्योंकि बरसात में अचानक जल स्तर बढने का खतरा रहता है। भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों पर जाने से बचें और किसी प्रकार का जोखिम न

Read more

हरोली में भरे जाएंगे आंगनवाड़ी वर्कर के 8 और हेल्पर के 15 रिक्त पद 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना || 1 अगस्त, 2024 || बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए आवेदन 16 अगस्त तक आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान ने बताया कि अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 16 अगस्त सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरोली में आंगनबाड़ी वर्करों के 8 और हेल्परों के 15 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में एक-एक पद

Read more

मोदी 3 के पहले बजट को जनता तक पहुंचाएंगे भाजपा के विरिष्ठ नेतागण : बिहारी

शिमला || 1 अगस्त, 2024 || भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि देश का केंद्रीय बजट 2024-25, 23 जुलाई 2024 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया था। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी का पहला बजट रहा, जो कि अपने आपमें सम्पूर्ण एवं सर्वस्पर्शी बजट है। देश का केंद्रीय बजट ज्ञान पर आधारित रहा जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति का विशेष ध्यान रखा गया है। हर वर्ग के उत्थान हेतु इस बजट में कोई ना कोई योजना है। उन्होंने बताया कि पार्टी निर्णय के अनुसार भाजपा के विरिष्ठ नेता सभी

Read more

इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरे जाएंगे 70 पद, साक्षात्कार 6 व 7 अगस्त को

ऊना || 1 अगस्त, 2024 || मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 70 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों में सुरक्षा गार्ड के 60 पद और सुरक्षा सुपरवाइज़र के 10 पद शामिल है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 6 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 7 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एमबीए होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की

Read more

8 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर-1 के उपभोक्ता

हमीरपुर || 01 अगस्त, 2024 || विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले गांव सलासी, अमरोह, झनियारी, खग्गल, दड़ूही, कुठेड़ा, चौकी, नाल्टी, बाड़ी, फरनोल, मसियाणा, डुढाणा, ब्राहलड़ी, धनेड़, बलौणी, खटवीं, गलोट और आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 8 अगस्त तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 8 अगस्त से पहले उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल

Read more

धनीराम शांडिल ने हीरानगर में निर्माणाधीन विशेष गृह का किया निरीक्षण

शिमला || 01 अगस्त, 2024 || स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल ने आज हीरानगर शिमला में मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के लिए विशेष गृह के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विशेष गृह का निर्माण कार्य लगभग 96 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लोकार्पित किया जायेगा। भवन के निर्माण कार्य में लगभग 5 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि अब तक खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भवन में ग्रिल लगाने का कार्य अभी बाकी है। इसके साथ-साथ

Read more

बैंकिंग सैक्टर अपना सामाजिक दायित्व निभायें -सुमित खिमटा

नाहन || 01 अगस्त, 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला में कार्यरत बैंकिग सैक्टर से सामाजिक दायित्व निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यद्यपि बैंकिग सैक्टर अपने संस्थानों के मूल सिद्धांत लाभ-हानि को ध्यान में रखकर कार्य करते हैं किन्तु ऋण आवंटन करते समय बैंकिग सैक्टर को सामाजिक दायित्व को भी ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को उदारपूर्वक ऋण उपलब्ध करवाने का आग्रह बैंको से किया। उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे

Read more

युवाओं को स्वरोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है यूको आरसेटी-सुमित खिमटा

नाहन || 01 अगस्त, 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यूको आरसेटी से आग्रह किया है कि संस्थान में लगने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की समय पर पात्र युवाओं को जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि यह संस्थान स्वयं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अग्रणी एवं प्रशंसनीय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए। उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की स्थानीय

Read more

छह माह तक शिशु को पिलाएं केवल मां का दूध

हमीरपुर || 01 अगस्त, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग के अंर्तगत मिशन शक्ति संकल्प हब के तहत वीरवार को मट्टनसिद्ध और डुग्घा खुर्द में जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। इन जागरुकता शिविरों में एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत भी महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए टौणीदेवी के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया कि एक शिशु के लिए मां का दूध बहुत ही पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्द्धक होता है। इसलिए, जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां

Read more

नवजात शिशु को छः माह तक पिलाएं केवल माँ का दूध – उपायुक्त किन्नौर

रिकांग पिओ || 01 अगस्त, 2024 || स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के शिक्षा एवं सूचना प्रभाग रिकांग पिओ द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत अम्बेडकर भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त तक किन्नौर में स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं को छः माह तक केवल स्तनपान कराने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा। जिला किन्नौर में स्तनपान कराने की प्रतिशत्ता 98 प्रतिशत है इसको शत-प्रतिशत करना है। जैसा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा

Read more

ब्यास के किनारे न जाएं, बारिश में बरतें ऐहतियात: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 01 अगस्त 2024 || ब्यास नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि और आने वाले दिनों में मौसम के खराब रहने की आशंका के चलते उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी जिलावासियों से विशेष ऐहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मंडी-कुल्लू में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं तथा विभिन्न बांधों से पानी छोड़े जाने से ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उपायुक्त ने सचूही, खैरी, जंगलबैरी, सुजानपुर, भलेठ, नादौन और ब्यास नदी के किनारे अन्य क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे नदी के नजदीक न जाएं।

Read more

सोमभद्रा सेतु…एक पुल जो विश्वास भरे विकास का प्रतीक बन गया

ऊना || 1 अगस्त 2024 || यूं तो हर पुल विकास की एक नई कहानी कहता है, लेकिन उनमें भी कुछ सेतु ऐसे होते हैं जो साधारण निर्माण से बढ़कर हजारों लोगों के लिए जीवन में स्थायी बदलाव का हेतु बन जाते हैं। ऊना जिले के हरोली में स्थित सोमभद्रा सेतु विकास की ऐसी ही एक उम्दा दास्तान है। हरोली को ऊना के रामपुर से जोड़ते हुए सोमभद्रा नदी, स्थानीय नाम स्वां नदी, पर 33.58 करोड़ से बना यह 773.30 मीटर लंबा पुल करीब 20 हजार की आबादी के लिए विश्वास भरे विकास का प्रतीक बन गया है। हरोली की

Read more

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हिमाचल आपदा पर जताया दुःख

शिमला || 1 अगस्त, 2024 || भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण हुए विनाशकारी नुकसान और जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने के दुःखद समाचार पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर वार्तालाप इस प्राकृतिक आपदा की विकट परिस्थितियों की जानकारी ली एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हर संभव मदद करने आश्वासन दिया। उन्होंने इस संकट की स्थिति में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहने और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। नड्डा ने

Read more

रोप वे में हिमाचल अन्य राज्यों के लिए बनेगा मार्गदर्शक – मुकेश अग्निहोत्री

शिमला || 31 जुलाई, 2024 || रोप वे की दुनिया में हिमाचल ने अपने कदम तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिए है। शिमला में 1734.40 करोड़ की लागत से 13.79 किलोमीटर दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रज्जु मार्ग बनने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश ने रज्जु मार्ग के क्षेत्र में तीव्रता से अपनी पहचान बना ली है। देश के अन्य राज्यों के लिए हिमाचल प्रदेश मार्गदर्शक के तौर पर आने वाले समय में भूमिका निभाएगा। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहाँ होटल होलीडे होम में रज्जुमार्ग द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर

Read more

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

शिमला || 31 जुलाई, 2024 || उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें जिलाभर के विभिन्न विभागों केे लगभग 60 से अधिक पीआईओ एपीआईओ एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा)  फेयरलॉन मशोबरा के माध्यम से आमंत्रित किए गए विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा पीआईओ एपीआईओ एवं अन्य अधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 बारे विस्तार से जानकारी दी गई । कार्यशाला के दूसरे  दिन दो सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवाएं

Read more

रिटायर्ड को पुन: रोजगारी, युवाओं के साथ धोखा : तिलक

शिमला || 31जुलाई, 2024 || भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने कहा हिमाचल में में युवाओं को नौकरी एक सपना बन कर रह गई है। युवाओं से किए गए वादे, मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसे है। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था तो उनके सभी आलाकमान नेताओं ने एक स्वर में युवाओं को आश्वासन दिया था कि एक साल में एक लाख नौकरी और 5 साल में 5 लाख नौकरी देंगे। पर हिमाचल में नौकरी का पटारा बंद का बंद ही रह गया। तिलक ने कहा कि अब तो

Read more

अतिरिक्त उपायुक्त ने हिम औषध के उत्पादों की सराहना की

शिमला || 31 जुलाई, 2024 || अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहाँ राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने ज्योति महिला ग्राम संगठन धायला कालीहट्टी ज़ेजड पंचायत के नारी शक्ति मलागव स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गए हिम औषध (हिम इरा) के उत्पादों की सराहना की। अभिषेक वर्मा ने कहा कि हिम औषध मसाले की पिसाई प्राकृतिक पत्थर की चक्की में न्यूनतम गति 44 आरपीएम पर की जाती है जिससे उसकी गुणवत्ता बनी रहती है। हिम औषध ने अभी तक हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के उत्पाद से प्रारंभ किया गया है। इन तीनों मसाले

Read more

अनुराग के विराट रूप से घबराई कांग्रेस : नंदा

शिमला || 31 जुलाई,2024 || भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी नेता भाजपा के सांसद एवं पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर के लोक सभा में दमदार भाषण से परेशान है इसलिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ बेबुनियाद बयान दे रहे है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने लोक सभा में कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेताओं को उनका ही असली चेहरा दिखाया जिससे पूरे देश और प्रदेश की कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस पार्टी देश में और प्रदेश में एक झूठ प्रोपेगेंडा खड़ा करने की कोशिश करती है जिससे जनता को

Read more