राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

रिकांग पिओ || 21 अक्तूबर 2024 || आज जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त एवं अध्यक्ष मेला समिति किन्नौर महोत्सव डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में महोत्सव की तैयारियों को लेकर सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 30 अक्तूबर, 2024 को मिनी स्टेडियम रिकांग पिओ में किया जाएगा जबकि मेले का समापन 02 नवम्बर, 2024 को माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के कर कमलों द्वारा किया

Read more

31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस

शिमला || 21 अक्तूबर 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन बारे बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि 31 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 10:30 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान में राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। तत्पश्चात जनसमूह को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय एकता

Read more

वोल्ट एनर्जी इनकॉर्पोरेशन में भरें जाएंगे 50 पद

ऊना || 21 अक्तूबर 2024 || मैसर्ज़ वोल्ट एनर्जी इनकॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में 50 पद अनुबंध आधार पर पुरूष वर्ग में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 अक्तूबर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फिटर और टर्नर में आईटीआई या इलेक्ट्रिक और इलैक्ट्रॉनिकस व मकेनिकल में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और वेतन 12 से 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। अक्षय

Read more

भाजपा हिमाचल प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने पर बधाई : बिंदल

शिमला || 21 अक्तूबर 2024 || भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिल्ली मुख्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा उपस्थित रहे। इस बैठक में भाजपा हिमाचल प्रदेश को सदस्यता अभियान प्रभारी बिहारी लाल शर्मा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महामंत्री विनोद तावड़े द्वारा सम्मानित किया गया। भाजपा हिमाचल प्रदेश को साधारण सदस्यता अभियान के अंतर्गत अरुणाचल

Read more

दिशा निर्देश एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप कार्य करे अधिकारी : उपायुक्त शिमला

शिमला || 21 अक्तूबर 2024 || जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन सभागार में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पिछड़ा उपक्षेत्र योजनान्तर्गत बजट प्राधिकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अन्य पिछड़ा क्षेत्र योजना के अंतर्गत विकास खंड वार विभिन्न मदों एवं विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला उपायुक्त ने सभी अधिकारिओं को योजना के अंतर्गत दिशा निर्देश, वित्तीय नियमों एवं सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि योजना का लाभ पिछड़े क्षेत्र के लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला का

Read more

पीएनबी ने शहीद दिलवर खान के परिवार को प्रदान किया 1 करोड़ रुपये का बीमा लाभ

ऊना || 21 अक्तूबर 2024 || श्रीनगर में वीरगति प्राप्त शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा ‘पीएनबी रक्षक योजना’ के तहत 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया गया। यह आर्थिक सहायता मण्डल प्रमुख अरविंद सरोच और उप मण्डल प्रमुख किशोर बाबू ने पीएनबी आरसेटी कार्यालय चंद्र लोक कॉलोनी ऊना में सोमवार को शहीद दिलवर खान की पत्नी जमीला को सौंपी । इस अवसर पर शहीद दिलवर खान के पिता कर्मदीन, माता भोलां बीबी,  और पुत्र जुनैद के अलावा जिला सैनिक बोर्ड के उप निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एस. के. कालिया और अग्रणी

Read more

उपायुक्त ने गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गुगलैहड़ का किया लोकार्पण

ऊना || 21 अक्तूबर 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को गगरेट ब्लॉक के गुगलैहड़ में नवस्थापित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित है, और यह सुनिश्चित करना हमारा प्रयास है कि उनकी खुशी और मुस्कान हमेशा कायम रहे। उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि

Read more

सर्वोत्तम सुविधाओं से करे बच्चों का सर्वांगीण विकास : उपायुक्त शिमला

शिमला || 21 अक्तूबर 2024 || जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष एवं जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी बाल देखभाल संस्थान बच्चों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध करवायें ताकि इन बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिला में योजना के तहत शीत ऋतू के कपड़ों के लिए 5000 हजार रूपये प्रति बच्चे के हिसाब से 7 लाख 17 हजार रूपये प्रदान किये गए है। वही गुणवत्ता युक्त भोजन के लिए

Read more

समर्थ-2024 के तहत कलाकारों ने नारकंडा, कुमारसैन में लोगों को किया जागरूक

शिमला || 21 अक्तूबर, 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में समर्थ 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। समर्थ-2024 के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान की इस कड़ी में आज हिमाचल कला मंच सरोग के कलाकारों द्वारा नारकंडा व कुमारसैन में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से स्थानीय

Read more

सामाजिक कल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : कुलदीप सिंह राठौर

शिमला || 21 अक्तूबर, 2024 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा आज ठियोग के एएन वशिष्ठ बैंक्वेट हॉल में सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक ठियोग विधानसभा क्षेत्र कुलदीप सिंह राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एक दिवसीय शिविर में लगभग 125 लोगों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भवन एवं निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विधायक

Read more

पंजावर-बाथरी सड़क के आंशिक भाग पर वाहनों की आवाजाही 4 महीने के लिए बंद

ऊना || 21 अक्तूबर 2024 || हरोली खड्ड पर 36 मीटर सिंगल स्पैन पुल के निर्माण कार्य के चलते पंजावर-बाथरी सड़क (टी-13) के किलोमीटर 23/0 से 28/0 तक के हिस्से पर वाहनों की आवाजाही आगामी 4 महीने और 8 दिनों के लिए बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। वहां वाहनों की आवाजाही 22 अक्तूबर, 2024 से 28 फरवरी, 2025 तक प्रतिबंधित रहेगी ताकि सड़क और पुल निर्माण का कार्य सुचारू रूप से और बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की

Read more

गोकुल बुटैल ने किया डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ

शिमला || 21 अक्तूबर, 2024 || मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आईटी नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस गोकुल बुटैल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया है और इसी सोच के साथ कार्य करते हुए ई-सेवाओं को बढ़ाकर 275 तक पहुँचाया गया है ताकि लोगों को घर बैठे सभी सेवाओं का लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता टेक्नोलॉजी डिलीवरी है और इसी दिशा में कार्य करते हुए आने वाले समय में इन ई-सेवाओं को और बढ़ाकर 300 से अधिक कर दिया जाएगा। गोकुल बुटैल आज महली में डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस विभाग

Read more

जिला शिमला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की हुई शुरुआत

शिमला || 21 अक्तूबर, 2024 || जिला शिमला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की शुरुआत आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने स्वयं आगे आकर कोष में 51 हजार रुपये की राशि जमा कर की। उन्होंने इस सन्दर्भ में जिला के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से अपना योगदान देने का आह्वान किया ताकि चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट को इसका लाभ मिल सके। बता दे कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के सन्दर्भ में आज बैठक का आयोजन भी किया गया था जिसमें सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी। बैठक के दौरान ही उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने विभागीय

Read more

मनरेगा और अन्य विकास कार्यों में अनियमिताएं बरतने पर प्रधान किए निलंबित

शिमला || 20 अक्तूबर, 2024 || जिला के विकास खंड रोहड़ू की पंचायत करासा के प्रधान देव राज को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम और 15वें वित्त आयोग के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों  में अनियमिताएं बरतने  पर निलंबित कर दिया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रधान देव राज को निलंबित करने के आदेश की अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम पंचायत करासा के स्थानीय निवासी ने उक्त प्रधान के खिलाफ लिखित में शिकायत  खंड विकास अधिकारी रोहड़ू के पास की थी। इस शिकायत की  प्रारंभिक जांच  की गई। 6 मई 2024 को 135 पन्नों की  जांच रिपोर्ट

Read more

गुड़िया मामले पर टिप्पणी कर शिक्षा मंत्री ने जन भावनाओं को किया आहत : भाजपा

शिमला || 20 अक्तूबर 2024 || भारतीय जनता पाटी संगठनात्मक जिला महासु के पूर्व जिलाध्यक्ष एवँ भाजपा के प्रत्याशी रहे अजय श्याम,रोहड़ू से कृषी एवँ ग्रामीण विकास बैंक की पूर्व चेयरमैन शशि बाला और रामपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे कौन नेगी ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने जुब्बल कोटखाई सहित पुरे जिला शिमला लाॅ एंड आर्डर पर चिंता व्यक्त की और उनके विधानसभा में हो रही अप्रिय घटनाओं को उजागर किया तो शिक्षा मंत्री ने अपनी संकीर्ण सोच का परिचय देते हुए अपने बचाव में 

Read more

किन्नौर महोत्सव में इस वर्ष आयोजित की जाएगी जिला स्तरीय पारम्परिक शहनाई वादन प्रतियोगिता

रिकांग पिओ || 20 अक्तूबर 2024 || 30 अक्तूबर से 02 नवम्बर, 2024 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2024 में इस वर्ष जिला स्तरीय पारम्परिक शहनाई वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देशानुसार इस वर्ष जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने तथा इसे बढ़ावा देने के दृष्टिगत किन्नौर की पारम्परिक शहनाई वादन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए

Read more

पोस्ट कोड 903, 939, 982, 992, 994 और 997 के नतीजे घोषित किए जाएंगेः मुख्यमंत्री

शिमला || 20 अक्तूबर 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को दिवाली से पहले छह लंबित पोस्ट कोड के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें पोस्ट कोड 939 (जेओए आईटी) के लिए 295 पद, पोस्ट कोड 903 (जेओए आईटी) के लिए 82 पद, कॉपी होल्डर के लिए पोस्ट कोड 982, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के लिए पोस्ट कोड 992, साइकोलॉजिस्ट के लिए पोस्ट कोड 994 और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के लिए पोस्ट कोड 997 शामिल हैं। आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी क्षेत्र में युवाओं को पारदर्शिता और योग्यता के

Read more

मार्च 2026 तक पूरा होगा हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर का निर्माण कार्यः मुख्यमंत्री

शिमला || 20 अक्तूबर, 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर में सभागार की आधारशिला रखी। सभागार का निर्माण 37 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय में प्रधानाचार्य आवास की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्ख ने कहा कि इस चिकित्सा महाविद्यालय को

Read more

पांवटा में NDRF टीम द्वारा फैमिलियराजेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा प्रबंधन व क्षेत्र निरीक्षण अभ्यास हुआ आयोजित

नाहन || 19 अक्टूबर 2024 || उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में अपने फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज 19 अक्टूबर शनिवार को पांवटा साहिब उप- मंडल के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों यमुनाघाट व आसपास के इलाकों में आपदा प्रबंधन विषय पर जन- जागरूकता अभियान एवं टीम द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण किया गया। उपमंडलाधिकारी (नागरिक), पांवटा साहिब कार्यालय के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज यमुना घाट एवं इसके आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 24

Read more

शिमला में होगा ड्रोन आधारित L.I.D.A.R सर्वेक्षण शहर में भूस्खलन एवं भूमि धसने की घटनाओं पर होगा अध्ययन

शिमला || 19 अक्तूबर 2024 || हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार शिमला शहर में भूस्खलन और भूमि धंसने की विभिन्न घटनाओं का अध्ययन हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ड्रोन आधारित एलआईडीएआर सर्वेक्षण करवाने जा रही है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को इस बारे में सुझाव दिया था, जिसके बाद हिप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण ने कान्वुलेशन इंजिनियरिंग कन्सल्टेंसी एलएलपी कंपनी के माध्यम से सर्वे करवाने के फैसला किया है। इसके तहत शिमला शहर का 21 अक्टूबर से 21 नंवबर 2024 तक ड्रोन सर्वेक्षण किया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि

Read more