ध्वनियुक्त पटाखों व अत्याधिक धुंआ सृजित करने वाली आतिशबाजी चलाने पर प्रतिबन्ध

नाहन 23 अक्तूबर- जिला दण्ड़ाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा जारी निर्देशों व ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियन्त्रण) नियम, 2000 की अनुपालना में आगामी दिवाली उत्सव के दौरान जिला सिरमौर के संवेदनशील एवंम साईलैंस जोन क्षेत्रों में ध्वनि एवंम् वायु प्रदूषण के नियन्त्रण के दृष्टिगत ध्वनियुक्त पटाखों के चलाने व अत्याधिक धुंआ सृजित करने वाली आतिशबाजी को चलाने पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार इन आदेशों की अनुपालना न करने वालों के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियन्त्रण) नियम, 2000 के अन्तर्गत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Read more

पीएमएजीवाई के तहत सिरमौर जिला के 15 गांवों का चयन-विवेक शर्मा

नाहन || 23 अक्तूबर 2024 || सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नाहन के सौजन्य से आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अर्न्तगत जिला स्तरीय पीएमएजीवाई अभिसरण की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षत सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अर्न्तगत ग्राम विकास योजना के लिए जिला सिरमौर के 15 गांवों का चयन किया गया है। इन सभी चयनित ग्रामों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाऐं इस योजना के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित गांव के लिए केन्द्र सरकार द्वारा

Read more

समर्थ -2024″ नारग (उपमंडल पच्छाद) जिला सिरमौर में मॉक ड्रिल व जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नाहन || 23 अक्टूबर 2024 || उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार आज बुधवार को आपदा जोखिम न्यूनिकरण “समर्थ -2024″ सुरक्षित निर्माण अभ्यास” के अवसर पर डी.डी.एम.ए. सिरमौर, होमगार्ड चतुर्थ बटालियन, नाहन और अग्निशमन केंद्र, नाहन की संयुक्त टीमों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराहन एवं पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नारग (उपमंडल पच्छाद) जिला सिरमौर में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त रूप से लगभग 470 प्रतिभागियों/विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं, जीवन रक्षक कौशल के बारे में जागरूक किया गया और मॉक ड्रिल भी करवाई गई। होमगार्ड टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर, नरेश कुमार ने किया। अंत में

Read more

फोक मीडिया ने नुक्कड़-नाटकों के जरिए दिया भूकंपरोधी भवन बनाने का जागरूकता संदेश

बिलासपुर || 23 अक्तूबर 2024 || जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण के सौजन्य से संचालित किए जा रहे समर्थ 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को उपमंडल घुमारवीं में ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली तकनीकों और सामग्री के साथ-साथ मकान निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों बारे जागरूक किया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध पटियाला म्यूजिकल ग्रुप ने उपमंडल घुमारवीं के ग्राम पंचायत कुठेड़ा और घुमारवीं में लोगों को नुक्कड़-नाटकों के जरिए भूकंपरोधी भवन की निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी से अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के

Read more

जिला बिलासपुर के ट्रांसपोर्टर्स जल्द करवाएं टैक्स क्लीयरेंस,

31 दिसंबर 2021 तक एनओसी प्राप्त नहीं करने वाले वाहन मालिकों के लिए आखिरी मौका   बिलासपुर || 23 अक्टूबर 2024 || हिमाचल सरकार ने ट्रकों, टैक्सियों, स्कूल बसों और निजी सेवा वाहनों के मालिकों, जिन्होंने 31 दिसंबर 2021 तक यात्री और माल कर आबकारी विभाग के पास जमा नहीं करवाया, उन सभी ट्रांसपोर्टर्स को आखिरी मौका देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आरटीओ बिलासपुर, राजेश कुमार कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के ट्रांसपोर्टर्स 31 दिसंबर 2024 से पूर्व क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि के साथ भुगतान करके दस्तावेज जमा कर टैक्स क्लीयरेंस

Read more

DSP रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक सम्पन्न, क्लब ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

नाहन || 23 अक्तूबर 2024 || रोड़ सेफ्टी क्लब नाहन की एक महत्वपूर्ण बैठक उप पुलिस अधीक्षक नाहन, रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्लब के सदस्यों द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक के दौरान, क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। उन्होंने शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। तोमर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति लोगों

Read more

गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन द्वारा स्कूलों के लिए आपदाओं पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

नाहन || 22 अक्टूबर 2024 || उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार, गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन के अधिनस्थ वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र विक्रम कैंसल, नाहन में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अन्र्तगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काला आम्ब व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुरला के लगभग 57 विद्यार्थियों को प्रभारी, वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र, प्लाटुन कमाण्डर सन्तोष कुमारी व अन्य प्रशिक्षक वर्ग ने छात्र/छात्राओं को आपदा के बारे में जानकारी दी। जिसमें उन्होने बताया कि आपदा आने से पूर्व किन-किन बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उससे निपटने की विधियों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Read more

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली महाविद्यालय इकाई की नव कार्यकारिणी हुई घोषित

शिमला || 22 अक्तूबर 2024 || आज संजौली महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवकार्यकारिणी गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आकाश नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं महानगर मंत्री अंकुश वर्मा चुनाव अधिकारी रहे। कार्यक्रम में सर्वसमति से अध्यक्ष एवम इकाई मंत्री का चुनाव किया गया। पूर्व में रहे इकाई मंत्री कुणाल भारद्वाज ने पिछले 1 वर्ष का वृत सभी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा उसके पश्चात पूर्व इकाई अध्यक्ष कुणाल द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी अंकुश वर्मा द्वारा 2024 25 की नाव कार्यकारिणी की

Read more

ऊना जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में नवंबर माह में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

ऊना || 22 अक्तूबर 2024 || ऊना जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में नवंबर महीने में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 को पारित करना है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विकास खंड वार विशेष ग्राम सभाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत गुगलैहड़ और बढे़ड़ा राजपूतां में 4 नवम्बर को ग्राम सभा की विशेष बैठकें लगेगी। 5 नवम्बर को जाडला कोयडी और लोहारली, 6 नवम्बर को कुठेडा जसवालां और अमलैहड़, 7 नवम्बर को रामनगर

Read more

हमीरपुर की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 29 से

हमीरपुर || 22 अक्तूबर 2024 || विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 29 अक्तूबर से आरंभ किया जाएगा। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजीत सिंह ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक मतदाता सूचियों में नए नाम शामिल करने के दावे और किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं, मृतकों और अन्य अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाने बारे आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। ये दावे या आपत्तियां निर्धारित प्रपत्रों- फार्म-6, फार्म-6ए, फार्म-7 और फार्म-8 पर प्राप्त की जाएंगी। दावे

Read more

कर्मचारियों को प्रशासन से आपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी – जतिन लाल

ऊना || 22 अक्तूबर 2024 || कर्मचारी सरकार व प्रशासन की रीढ़ हैं और सरकार के कार्यक्रमों, कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को धरातल पर कार्यान्वित करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह बात उपायुक्त जतिल लाल ने मंगलवार को बचत भवन ऊना में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित लगभग 30 मांगों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को पूर्ण पारदर्शिता, निष्ठा, तत्परता व ईमानदारी तथा अनुभवों से समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का

Read more

घुमारवीं विधानसभा में सड़कों पर व्यय होंगे 5 करोड़, सभी ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : राजेश धर्मानी

बिलासपुर || 22 अक्टूबर 2024 || घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में  नई सड़कों के निर्माण और रखरखाव पर लगभग 5 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह जानकारी नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने हाल ही में साझा की। उन्होंने बताया कि यह  राशि विभिन्न सड़कों के विकास में निवेश की जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार लाना और ग्रामीण विकास को प्रोत्साहित करना है। सड़कों का विकास किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाता है। बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि

Read more

ऊना में ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग 23 अक्तूबर को

ऊना || 22 अक्तूबर 2024 || निदेशक परिवहन विभाग द्वारा ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग प्रक्रिया 23 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। यह जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग करने की समय सारणी में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को ड्राइविंग टेस्ट प्रातः 10.30 बजे और वाहनों की पासिंग बाद दोपहर 2.30 बजे होगी।

Read more

नौकरी से बेहतर है स्वरोजगार, स्वयं के साथ अन्य को भी दे सकते हैं रोजगार

हमीरपुर || 22 अक्तूबर 2024 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने मंगलवार को आईटीआई हमीरपुर में मानव संसाधन विकास पर एक कार्यशाला आयोजित की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना और अन्य अधिकारियों ने आईटीआई के विद्यार्थियों, स्टाफ और विश्वकर्मा योजना के प्रशिक्षुओं को आरसेटी की स्थापना, इसके कार्यों एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वरोजगार और वैतनिक रोजगार के बीच अंतर के बारे में भी बताया। अजय कुमार कतना ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए कहीं पर नौकरी करने के बजाय स्वरोजगार को अपनाना ज्यादा फायदेमंद

Read more

सफाई कर्मचारियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए करें कार्य – अंजना पंवार

शिमला || 22 अक्तूबर 2024 || राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की बैठक का आयोजन बचत बचत भवन में मंगलवार को किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अंजना पंवार, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार ने की। इस बैठक में हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन प्रतिषेध व उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के अंतर्गत प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अंजना पंवार ने कहा कि सफाई कर्मियों का साल में दो बार स्वास्थ्य चेकअप करवाया जाए। इस चैकअप में शरीर के सभी अवश्य टेस्ट करवाएं जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में सोसाइटी बना

Read more

जन्मजात विकारों की समयबद्ध जांच व चिकित्सा अनिवार्य: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

ऊना || 22 अक्टूबर 2024 || स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला ऊना द्वारा आज जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं में पाए जाने वाले जन्मजात विकारों की समयबद्ध जांच, प्रारंभिक प्रबंधन और रेफरल पर एक दिवसीय पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऊना, डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि जन्मजात विकारों की समय पर जाँच और उचित चिकित्सा न की जाए, तो ये विकार असाध्य हो सकते हैं। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम नवजात शिशुओं की सेहत में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होते हैं और

Read more

शिमला संगीत महोत्सव का आगाज, उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

शिमला || 22 अक्तूबर, 2024 || भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा गेयटी थियेटर शिमला के गोथिक हॉल में आयोजित 3 दिवसीय ‘शिमला संगीत महोत्सव 2024’ का शुभारंभ आज उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर पद्मश्री सोम दत्त बट्टू को सम्मानित किया । सोम दत्त बट्टू पटियाला घराने के शिमला स्थित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक हैं। संगीत महोत्सव में प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार भाग ले रहे है। आयोजन के पहले दिवस आज अर्नव चक्रवर्ती द्वारा सरोद वादन एवं राग माल गूंजी, मंजरी चतुर्वेदी व मीता पंडित द्वारा ग्वालियर के राज दरबार का सूफी कत्थक व

Read more

दशमेश रोटी बैंक ने 60 से अधिक निर्धन परिवारों को बाँटा निशुल्क राशन

दीपावली त्यौहार को लेकर दिये मोमबत्ती व मिठाई समेत अन्य सामान भी करवाया उपलब्ध नाहन || 21 अक्तूबर 2024 || ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से आज निधन जरूरतमंद गरीब 60इसे अधिक परिवारों को महीने भर का निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया गया है। दीपावली त्यौहार के मध्य नजर दिए मोमबत्ती मिठाइयां एवं दीपावली का अन्य सामान भी गरीब लोगों को वितरित किया गया। समाज सेवा में अग्रणी दशमेश सेवा सोसायटी ने समाज के असहाय और निर्धन लोगों को दिवाली के मौके पर एक माह का मुक्त राशन

Read more

पनयाली की महिलाओं को मशरूम की खेती सिखाएगा आरसेटी

हमीरपुर || 21 अक्तूबर 2024 || पंजाब नेशनल बैंक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को नादौन उपमंडल के गांव पनयाली में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस शिविर में स्थानीय महिलाओं को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ करते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने हेतु संस्थान की ओर से कई प्रशिक्षण कोर्स चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं को इन निशुल्क प्रशिक्षण कोर्सों का लाभ उठाना चाहिए तथा अपने

Read more

डीसी बिलासपुर ने जारी किये राजस्व अधिकारियों को एक वर्ष से अधिक लंबित मामलों के प्राथमिकता के आधार पर निपटारे के निर्देश

बिलासपुर || 21 अक्टूबर 2024 || उपायुक्त बिलासपुर, आबिद हुसैन सादिक ने सोमवार को बचत भवन में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक की, जिसमें पिछले तीन महीनों के राजस्व कामकाजों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक में जिले के सभी उपमंडलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार, और नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से एक वर्ष से अधिक समय से लंबित म्यूटेशन, डेमार्केशन, और पार्टीशन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों से जनता को असुविधा होती है, और यह अस्वीकार्य है। इन मामलों

Read more