युवा संसद 2024 का हुआ शुभारंभ, कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शिमला || 24 अक्तूबर, 2024 || हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 और 25 अक्तूबर को युवा संसद में क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर “युवा संसद” का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके “युवा संसद 2024” का शुभारंभ किया। युवा संसद को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, हि. प्र. विधानसभा कुलदीप पठानिया ने कहा कि कोई भी व्यक्ति विशेष, विचारधारा या संस्थान सर्वोच्च नहीं बल्कि सिस्टम सर्वोच्च होता है। उन्होंने कहा सरकार, प्रशासन, न्यायालय, सरकारी संस्थान संविधान का हिस्सा है। यहां विचारों का टकराव निरंतर

Read more

मतदाता सूचियों में दर्ज हों सभी पात्र युवाओं के नाम: शशिपाल शर्मा

भोरंज || 24 अक्तूबर 2024 || विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण-2025 की तैयारियों के संबंध में वीरवार को एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने यहां मिनी सचिवालय में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं और किन्हीं कारणों से छूटे अन्य लोगों के

Read more

पंचायतीराज विभाग ने बिझड़ी और धंगोटा में आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

बिझड़ी || 24 अक्तूबर 2024 || किसी भी ग्राम पंचायत के चहुमुखी विकास में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। यह योजना तैयार करते समय विकास के सभी पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए। वीरवार को ग्राम पंचायत बिझड़ी और ग्राम पंचायत धंगोटा में आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों में जीपीडीपी और पंचायतीराज विभाग की कई अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इन कार्यक्रमों में आसपास की अन्य ग्राम पंचायतों सकरोह, जमली, महारल, बड़ाग्रां, बल्हविहाल, भैल, समताणा और दंदवीं के जनप्रतिनिधियों, सचिवों, ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा दल के सदस्यों और आम लोगों ने

Read more

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन

शिमला || 24 अक्तूबर 2024 ||राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण प्रोग्राम दिनांक 23-24 अक्टूबर 2024 को एग्री एज ए.सी.एस.टी.आई सांगटी शिमला में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सचिव सहकारिता हि.प्र. सरकार सी.पाॅल रासु चेयरमैन राज्य सहकारी बैंक, देवेन्द्र श्याम, राज्य सहकारी बैंक प्रबंध निदेशक, श्रवण मान्टा, राज्य सहकारी बैंक, निदेशक जगदीश शर्मा, सी.जी.एम. क्षेत्रीय कार्यालय शिमला नार्बाड, विवेक पठानिया तथा हि.प्र. सरकार के सहकारिता विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक भूपेन्द्र मंडावी ने मुख्य अतिथि सचिव सहकारिता हि.प्र. सरकार सी.पाॅल रासु तथा मंच पर

Read more

संजय टण्डन की माता ब्रिजपाल टण्डन 91 वर्ष की आयु मे देहांत, नड्डा बिंदल जयराम ने शोक किया व्यक्त

शिमला || 24 अक्तूबर 2024 || भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह-प्रभारी संजय टण्डन की माता ब्रिजपाल टण्डन 91 वर्ष की आयु में आज देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोहपर चंडीगढ़ में किया जाएगा। बृजपाल टण्डन स्व0 बलराम जी दास टण्डन की धर्मपत्नी थी। संजय टण्डन की माता जी का जन्म 1932 में अमृतसर में हुआ और 1958 में बलराम जी दास टण्डन के साथ उनका विवाह हुआ था। उनकी तीन संताने संजय टण्डन, अल्का टण्डन व पूनम टण्डन है। 1975 में आपातकाल के समय संजय टण्डन को जेल में डाला गया था उस समय इनकी

Read more

सुनियोजित विकास और आमजन की सुविधा के लिए है टीसीपी एक्ट

500 वर्गमीटर तक के मकान के नक्शे के लिए विभागीय कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं हमीरपुर || 24 अक्तूबर 2024 || नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नगर एवं ग्राम योजनाकार हरजिंद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम का मुख्य उद्देश्य सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों की सभी आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच को सुलभ बनाना है। वीरवार को यहां डीआरडीए के हॉल में पंचायत जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों और अन्य हितधारकों के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए हरजिंद्र सिंह ने बताया कि नगर

Read more

चौगान के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर आतिशबाजी विक्रय करने पर रहेगी पाबंदी : S.D.M

नाहन || 24 अक्तूबर 2024 || उप मण्ड़ल नाहन के अर्न्तगत आने वाले क्षेत्रों में पटाखों एवं आतिशबाजी के विक्रय हेतू स्थान निर्धारिंत किए गए है ताकि पटाखों के कारण किसी प्रकार की जानमाल की क्षति न हो। यह जानकारी उप मण्ड़ल़ाधिकारी सिरमौर राजीव सांख्यान ने आज यहां देते हुए बताया कि उपमण्डल नाहन में चौगान मैदान, ददाहू के सतीबाग, काला आम्ब के मारकण्डेश्वर नदी व जमटा के मेला मैदान जमटा में 29 से 31 अक्तूबर तक प्रातः 9ः00 बजे से सांय 9ः00 बजे तक आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नाहन शहर में नाहन

Read more

समर्थ-2024″ के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में मॉक ड्रिल व जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नाहन || 24 अक्टूबर 2024 || उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार आज वीरवार को आपदा जोखिम न्यूनिकरण “समर्थ -2024″ सुरक्षित निर्माण अभ्यास” के अवसर पर डी.डी.एम.ए. सिरमौर, होमगार्ड चतुर्थ बटालियन, नाहन और अग्निशमन केंद्र, नाहन की संयुक्त टीमों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ जिला सिरमौर में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त रूप से लगभग 650 प्रतिभागियों/विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं, जीवन रक्षक कौशल के बारे में जागरूक किया गया और मॉक ड्रिल भी करवाई गई। होमगार्ड टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर, नरेश कुमार ने किया। अंत में प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ जिला सिरमौर ने सभी

Read more

प्रदेश सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए उठा रही है प्रभावी कदम : राजेश धर्माणी

घुमारवीं || 24 अक्तूबर 2024 || घुमारवीं के जगन पैलेस में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने की, जबकि इंटक के अध्यक्ष एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबा हरदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए मजदूर संघ के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य विषय मजदूरों के अधिकार, उनके हितों की रक्षा, और सरकार की विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाएं रहा।

Read more

भू्रण के लिंग परीक्षण पर हो सकती है कड़ी सजा: असलम बेग

सुजानपुर || 24 अक्तूबर 2024 || अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने वीरवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर के सहयोग से यहां मिनी सचिवालय में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव एवं सीनियर सिविल जज असलम बेग ने की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों और अन्य प्रतिभागियों को भ्रूण के लिंग परीक्षण और कन्या भू्रण हत्या को रोकने के लिए बनाए गए पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट-1994 की विस्तृत जानकारी दी। असलम बेग ने बताया कि गर्भवती महिला के भ्रूण के लिंग का परीक्षण कानूनन अपराध

Read more

बिलासपुर जिला की 29 पंचायतें टीबी मुक्त, जिला प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

बिलासपुर || 24 अक्टूबर 2024 || बिलासपुर जिले की 29 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिलासपुर द्वारा बचत भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर, आबिद हुसैन ने की। उन्होंने संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त आबिद हुसैन ने इस सफलता को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया और कहा कि जल्द ही जिला बिलासपुर को पूरी तरह से टीबी मुक्त करने की दिशा में प्रयास

Read more

सिरमौर के चार अस्पतालों में एबीडीएम की स्कैन और शेयर सेवा शीघ्र होगी आरंभ- डॉ.अजय पाठक

नाहन || 24 अक्तूबर 2024 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ अजय पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत-डिजिटल मिशन ¼ABDM½ के अन्तर्गत जिला के चार अस्पतालों जिनमें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सिविल अस्पताल ददाहू, सिविल अस्पताल राजगढ़ और सिविल अस्पताल सराहां में आयुष्मान भारत-डिजिटल मिशन की ’स्कैन और शेयर’ सेवा शुरु होने जा रही है। इस सेवा के आरम्भ होने से मरीज को पर्ची कांउटर की लाइन में न लग कर पीएचआर ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी पर्ची तैयार की जाएगी और मरीज़ को संबंधित विभाग की ओपीडी में भेज दिया जाएगा जिससे सुविधा

Read more

29 को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

हमीरपुर || 24 अक्तूबर 2024 || आयुष विभाग 29 अक्तूबर को धनवंतरि जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप मनाएगा। इस वर्ष के राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का विषय ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार’ निर्धारित किया गया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने बताया कि 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के अन्य चारों आयुर्वेदिक अस्पतालों बिझड़ी, लंबलू, कढियार और मनवीं में भी 29 अक्तूबर को बहुविशेषज्ञता आयुष मेडिकल जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला आयुष अधिकारी ने सभी लोगों से इन शिविरों का

Read more

उपायुक्त ने जेएनवी ठियोग का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ मैस में बैठकर किया भोजन

शिमला || 24 अक्तूबर, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप बुधवार देर शाम को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उपायुक्त करीब पौने आठ बजे स्कूल परिसर में पहुंचे और करीब दस बजे तक वहां मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं, हॉस्टल, मैस आदि का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों के साथ रूबरू भी हुए और उनसे पढ़ाई और अन्य स्कूली विषयों पर फीडबैक भी ली। स्कूल स्टाफ, मैस स्टाफ से भी उपायुक्त ने कार्यप्रणाली को लेकर बातचीत की। उपायुक्त ने बच्चों के साथ मैस में बैठकर भोजन भी किया । बच्चों से उन्होंने दैनिक

Read more

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना || 24 अक्तूबर 2024 || लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 24 और 25 अक्तूबर को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। लोक निर्माण विभाग मंत्री 24 अक्तूबर को 2.30 बजे भरवाई पहुंचेंगे और राजकीय डिग्री कॉलेज चौकीमिन्यार, स्वां नदी पर 500 मीटर डबल स्पैन लेन वाले गगरेट-लोहारली-चुरूडू पुल, चुरूडू से धुसाड़ा सड़क और जीडीसी अम्ब के कॉमर्स ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह सायं 5.30 बजे माता श्री चिंतपूर्णी जाएंगे। लोक निर्माण विभाग मंत्री का रात्रि ठहराव परिधि घर ऊना में होगा। सरकारी प्रवक्ता

Read more

जिला सचिवालय के पुराने सामान की नीलामी 30 को

हमीरपुर || 23 अक्तूबर 2024 || उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के पुराने एवं नकारा घोषित सामान की नीलामी 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे होगी। उपायुक्त के सहायक आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस को इस सामान का अवलोकन कर सकता है तथा इसकी सूची प्राप्त कर सकता है। नीलामी के नियमों एवं शर्तों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। नीलामी की सूचना जिला प्रशासन की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा दूरभाष नंबर 01972-225155

Read more

उपायुक्त ने दत्तनगर में स्कूल बस का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ हुए रूबरू 

शिमला || 23 अक्तूबर, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज रामपुर दौरे से शिमला लौटते समय डीएवी दत्तनगर की स्कूल बस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने स्कूल बस के ड्राइवर का लाइसेंस व अन्य दस्तावेज की जांच की। इसके बाद स्कूल बस में ही दत्तनगर से नीरथ तक बच्चों के साथ सफर किया। बच्चों से रूबरू होते हुए उन्होंने बच्चों से पहाड़े भी सुने। उपायुक्त ने बच्चों से बस के ड्राइविंग के बारे में पूछा। उन्होंने स्कूल बस ड्राइवर को यातायात के नियमों का पालन करते हुए निर्धारित रफ्तार के साथ बस चलाने के आदेश

Read more

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने घोषित किए 88 पदों के परिणाम

हमीरपुर || 23 अक्तूबर 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पांच अलग-अलग पोस्ट कोड के कुल 88 पदों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-903 के 82 पदों का परिणाम घोषित किया गया है। इसके अलावा कॉपी होल्डर पोस्ट कोड-982 के 2 पदों, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (पैटर्न मेकिंग) पोस्ट कोड-992 के 2 पदों और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (आर्किटेक्चर) पोस्ट कोड-997 के एक पद के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइकोलॉजिस्ट-कम-रिहेबिलिटेशन ऑफिसर पोस्ट कोड-994 के एक पद

Read more

ABVP कोटशेरा इकाई में वर्ष 2024-25 के लिए नव कार्यकारणी गठन

संदीप ठाकुर को इकाई अध्यक्ष तो गौरव बंसल को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी हिमाचल || 23 अक्तूबर || 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी कोटशेरा इकाई में नव कार्यकारणी का गठन किया गया। वर्ष 2024-25 के लिए संदीप ठाकुर को इकाई अध्यक्ष व गौरव बंसल को इकाई मंत्री चुना गया। अध्यक्ष मंत्री की घोषणा चुनाव अधिकारी प्रयाग खागटा ( जिला संयोजक शिमला) द्वारा की गई। उन्होंने ने बताया कि विद्यार्थी परिषद वर्ष 1949 से छात्र और सामाजिक कार्य कर रही है अथवा नव निर्वाचित कोटशेरा इकाई को भी अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए। इस विशेष अवसर पर यश

Read more

NDRF की टीम द्वारा फैमिलियराजेशन अभ्यास के तहत आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी एवं मौक अभ्यास का आयोजन

नाहन 23 अक्टूबर: उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में अपने फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज 23 अक्टूबर बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिलाई, जिला सिरमौर में आपदा प्रबंधन विषय पर जन- जागरूकता अभियान एवं मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज उनके संस्थान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 24 सदस्यीय टीम, प्रभारी व सहायक कमांडेंट संतोष, निरीक्षक अजय कुमार व उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन से संबंधित जन- जागरूकता,

Read more